नई नवेली दुल्हन को शादी के बाद फिल्म दिखाने ले गया युवक, इंटरवल में पत्नी हुई फरार और फिर...

कई बार सुनने में आता है कि नई नवेली जोड़ी शादी के बाद घूमते-फिरते हैं, बाहर जाते हैं। लेकिन राजस्थान में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर कोई हैरान हो रहा है। दरअसल आपको बता दें कि नई नवेली दुल्हन अपने पति के साथ में दगाबाजी कर गई और उसे हमेशा के लिए अकेला छोड़ गई। दरअसल बात कुछ यूं हुई कि एक कपल की शादी को कुछ ही दिन बीते थे। जिसके बाद वह एक मूवी डेट पर गए। बता दें कि दोनों पति-पत्नी जयपुर के एक मॉल में पहुंचे और फिल्म देखी। लेकिन जब अचानक इंटरवल हुआ तो बात बिगड़ गई। बता दें कि पत्नी, अपने ही पति को सिनेमा हॉल में अकेला छोड़ कर भाग गई। अब सीकर में रहने वाले इस युवक ने पूरे मामले की शिकायत दर्ज करवाई है।
युवक कर रहा अपनी पत्नी की तलाश
राजस्थान के सीकर के रींगस इलाके में रहने वाले एक युवक अपनी पत्नी की तलाश में जुटा हुआ है। इस युवक ने ये दावा भी किया है कि उसने अपनी पत्नी को आखरी बार दिल्ली की बस में सवार होते हुए देखा। पुलिस ने भी युवक की शिकायत दर्ज की, अब महिला की तलाश हो रही है। पुलिस से जानकारी मिली कि पति पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो रहा था। जिसके बाद में अपनी पत्नी को खुश करने के चक्कर में युवक उसे जयपुर के एक मॉल में ले आया।
फिल्म के इंटरवल से फरार हुई दुल्हन
इसी के साथ-साथ उस पति ने शॉपिंग के साथ-साथ उस मॉल में अपनी पत्नी को लंच करवाया। जिसके बाद में उसी मॉल में फिल्म 'आदिपुरुष' देखने के लिए भी पहुंचा। लेकिन दोपहर का शो था और टिकट लेने के बाद में कपल थिएटर के अंदर पहुंच गया। फिल्म में इंटरवल आया तो पत्नी ने अपने पति को पॉपकॉर्न खाने के लिए कहा। तब पति हॉल से बाहर पॉपकॉर्न लेने गया। लेकिन जब वह युवक वापस आया तो उसे अपनी पत्नी गायब मिली। उसकी सीट खाली थी और वहां पर उसने आसपास लोगों से पूछा तो उन्होंने कहा कि वह तो बाहर चली गई। युवक ने अपनी पत्नी को हर तरफ ढूंढा लेकिन वह मिली नहीं।
शादी से नाखुश थी महिला
पत्नी की तलाश करते करते वह बस स्टॉप पर पहुंचा। जिसके बाद उसे युवक ने यह दावा भी किया कि उसने अपनी पत्नी को दिल्ली जाने वाली बस में देखा। उसने अपनी पत्नी को रोकने की भी कोशिश की लेकिन गाड़ी काफी ज्यादा दूर चली गई थी। यह सब देखते हुए उसने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। पत्नी के फोन पर कॉल किया तो वह भी ऑफ गया। बाद में पुलिस ने जब जांच पड़ताल की तो पता चला कि महिला शाहपुरा इलाके में है। पुलिस ने इसके आगे और भी पूछताछ की और पता चला कि वह महिला अपनी शादी से खुश नहीं थी। इसी कारण से वह अपने माता-पिता के घर वापस पहुंच गई।


Click it and Unblock the Notifications











