..................... The whole world is male dominated: Madhuri Dixit - Hindi Filmibeat

पूरी दूनिया में पुरुषों का वर्चस्व. इसलिए हमारी मेहनत डबल: माधुरी दीक्षित

बॉलीवुड दिवा माधुरी दीक्षित इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'डेढ़ इश्किया' को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म का प्रमोशन जोरों पर हैं, फिल्म को प्रमोट करते हुए माधुरी ने बहुत सारे मुद्दों पर लोगों से बात कही।

माधुरी ने कहा कि मुझे यह मानने में जरा भी हिचकिचाहट नहीं कि पूरी दुनिया पर पुरुषों का प्रभुत्व है। माधुरी ने यह जवाब उस सवाल पर दिया था जिसमें उनसे पूछा गया था कि क्या शादी के बाद अभिनेत्री के लिए विकल्प कम हो जाते हैं या उन्हें लगता है कि फिल्मोद्योग में पुरुषों का वर्चस्व है?

माधुरी ने कहा पुरूष प्रधान समाज में अपने लिए जगह बनाने और अपने अधिकारों के लिए लड़ने की जिम्मेदारी महिलाओं पर ही है। बार-बार स्वयं को साबित करने के लिए महिलाओं को पुरुषों की तुलना में दो गुनी मेहनत करनी होगी।"

'दिल', 'बेटा' और 'दिल तो पागल है' सरीखी फिल्मों में अभिनय कर चुकीं माधुरी ने कहा, "लेकिन बदले में आपको जो कुछ मिलता है वह बहुत संतोषजनक है।"

खूबसूरती का राज पूछे जाने पर दो बच्चों की मां माधुरी ने कहा, "अनुशासन सबसे बड़ा राज है। अनुशासन से बड़ा कोई राज नहीं। मेरा खानपान, जीवनशैली और आदतें..मुझे कोई बुरी आदत नहीं है। यह सभी चीजें मेरे चेहरे और शरीर पर झलकती हैं।

मालूम हो कि विशाल भारद्वाज की फिल्म 'डे़ढ़ इश्किया' में माधुरी, नासिरूद्दीन शाह, हुमा कुरैशी और अरशद वारसी लीड रोल प्ले कर रहे हैं। फिल्म हिट फिल्म इश्कियां की सिक्वेल है। फिल्म फरवरी 2014 में रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X