'ऋतिक रोशन के गाने पर डांस करके मैं बड़ा हुआ हूं, खुशनसीब हूं कि वह अब मेरा नाम जानते हैं'

ऋतिक रोशन आजकल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अक्सर फिल्मों और कलाकारों की सराहना करते नजर आते हैं। ऋतिक हमेशा से सच्चे प्रतिभाओं के समर्थन में सामने आये हैं। हाल ही में सुपरस्टार ने अपने सोशल मीडिया पर 'द व्हाइट टाइगर' फेम एक्टर आदर्श गौरव की प्रशंसा की थी, जो आदर्श के लिए एक बड़ा फैन बॉय मोमेंट बन गया।

ऋतिक ने अपने सोशल मीडिया पर अभिनेता को 'डिस्कवरी' करार करते हुए 'व्हाइट टाइगर' में उनके परफॉर्मेंस की जमकर तारीफ़ की है, जिसके साथ उन्होंने साल की बेहद शानदार शुरुआत की है।

Hrithik Roshan

आदर्श ने एक इंटरव्यू में इस बारे में बात करते हुए कहा कि ऋतिक रोशन के बारे में क्या बोल सकते है, उनके गाने, 'एक पल का जीना' पर डांस करके वह बड़े हुए हैं।

आदर्श आगे कहते हैं, "वह इतने अविश्वसनीय अभिनेता हैं, उन्होंने कोई मिल गया में जो काम किया, मुझे नहीं लगता कि कोई भी अभिनेता उस चीज़ को इस तरह निभा सकता था, यह किरदार उनके बाकी सब किरदारों से बिल्कुल अलग था। मुझे लगता है कि वह एक बेमिसाल अभिनेता है और मुझे लगता है कि यह मेरा सौभाग्य है कि उनके जैसी कोई शख्शियत हमारी फिल्म के बारे में जानती है और फिल्म के माध्यम से मेरे नाम के बारे में जानते हैं।"

गौरतलब है कि ऋतिक रोशन हमेशा एक अच्छी परफॉर्मेंस को सरहाते हैं और हमेशा दोस्तों व प्रतिभाशाली लोगों के प्रति अपना समर्थन दिखाने में आगे रहते हैं। उन्होंने ट्विटर पर लिखा था - "मेरा शुक्रवार द व्हाइट टाइगर देखने के साथ बढ़िया बीता। मेरे दोस्तों प्रियंका चोपड़ा और राजकुमार राव ने शानदार परफॉरमेंस दी है.. तुम दोनों कमाल हो। आदर्श गौरव तुम एक डिस्कवरी हो। क्या शानदार शुरुआत है। रहीम बहरानी और उनकी टीम को बेहतरीन फिल्म बनाने के लिए शुभकामनाएं।"

बहरहाल, ऋतिक के आने वाली फिल्मों की बात करें तो, इस साल की शुरुआत में निर्देशक सिद्धार्थ आनंद की फिल्म 'फाइटर' की घोषणा की गई है, जिसमें ऋतिक और दीपिका पादुकोण साथ दिखेंगे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X