इस म्यूजिक बैंड के आते ही संगीत की दुनिया में मची हलचल, पहले गाने ने ही बड़े-बड़े सिंगर्स के छुड़वाए पसीने!

The Velvet Sundown AI band: एक म्यूजिक बैंड ने हाल ही में इंटरनेट पर तहलका मचा दिया, जिसका नाम है 'द वेलवेट सनडाउन', जो 1960 और 70 के दशक के रॉक म्यूजिक से इंस्पायर है। इसकी धुनें सुनकर लोग मान बैठे कि कोई नया विंटेज बैंड आया है, लेकिन जब असली कहानी सामने आई- तो सब दंग रह गए।
Spotify पर छा गया बैंड
5 जून को आए इनके पहले एल्बम 'फ्लोटिंग ऑन इकोज' में एक गाना "Dust on the Wind" तो इतना लोकप्रिय हुआ कि 12 लाख से ज्यादा बार स्ट्रीम किया जा चुका है। यह गाना स्वीडन के "Viral 50" जैसे म्यूजिक चार्ट्स में भी टॉप पर रहा। सिर्फ कुछ हफ्तों में, Spotify पर इनके 10 लाख से ज्यादा मंथली लिस्नर्स हो गए हैं।
AI है पूरा बैंड
जैसे-जैसे लोकप्रियता बढ़ी, लोगों ने इस बैंड की सच्चाई जाननी शुरू की और फिर जो सामने आया, उसने सबको हैरान कर दिया। 'द वेलवेट सनडाउन' असल में कोई इंसानी बैंड नहीं है, बल्कि इसे पूरी तरह से AI ने तैयार किया है- म्यूजिक, लिरिक्स, बैंड के मेंबर, उनका चेहरा, स्टाइल सबकुछ!
बैंड के क्रिएटर्स ने इस बारे में कहा- "यह कोई धोखा नहीं, बल्कि एक आईना है। यह एक क्रिएटिव एक्सपेरिमेंट है, जो बताता है कि AI के जमाने में आर्ट, पहचान और म्यूजिक का फ्यूचर क्या हो सकता है।"
लोगों को हुई गलतफहमी
जब इस बैंड की प्रोफाइल सामने आई, तो उसमें चार लोगों की सेपिया टोन वाली तस्वीर थी, जो किसी पुराने रॉक बैंड की तरह दिखते थे। यही वजह थी कि लोग मान बैठे कि ये कोई असली म्यूजिक ग्रुप है, जो 70 के दशक की धुनों को दोबारा जिंदा कर रहा है। लेकिन सच्चाई कुछ और ही थी। इस बैंड के चेहरों तक को AI टूल्स से जनरेट किया गया था।
फैंस और म्यूजिक इंडस्ट्री के रिएक्शन
जब ये सच सामने आया कि बैंड के पीछे कोई इंसान नहीं बल्कि AI है, तो फैंस और क्रिटिक्स की राय बंट गई। कुछ लोग इसे तकनीक का कमाल मानते हैं, वहीं कईयों को यह बात अखर रही है कि बिना किसी इंसानी भावना के बना म्यूजक भी लोगों के दिलों को छू रहा है। अब बैंड का दूसरा एल्बम 'पेपर सन रिबेलियन' 14 जुलाई को आने वाला है।
बड़े कलाकार कर चुके हैं विरोध
AI के इस तरह के इस्तेमाल को लेकर सिर्फ फैंस ही नहीं, बल्कि कई बड़े सिंगर्स जैसे बिली इलिश, कैटी पेरी और सेलीन डायोन भी चिंता जता चुके हैं। उनका मानना है कि अगर सब कुछ AI से बनने लगा, तो संगीत का मानवीय पहलू और क्रिएटिविटी खत्म हो जाएगी।


Click it and Unblock the Notifications











