विवेक रंजन अग्निहोत्री की The Vaccine War की शूटिंग हुई खत्म, यहां जानें फिल्म की स्टारकास्ट और रिलीज डेट

The Vaccine War shooting completes: निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री की अपकमिंग फिल्म 'द वैक्सीन वॉर' अपनी घोषणा के बाद से ही सुर्खियों में बनी हुई है। अपनी आखिरी रिलीज हुई फिल्म द कश्मीर फाइल्स को लेकर जहां निर्देशक अभी तक चर्चा बटोर रहे हैं, वहीं अब सभी की नजर 'द वैक्सीन वॉर' पर टिकी है।
'द वैक्सीन वॉर' पूरे मेडिकल फ्रेटरनिटी और उन साइंटिस्ट्स के लिए एक ट्रिब्यूट होगी जिन्होंने कोराना जैसी महामारी को हराने के लिए दिन रात काम किया और लोगों को मरने से बचाया। हाल में फिल्म का आखिरी शूटिंग शेड्यूल भी पूरा हो चुका है।
'द वैक्सीन वॉर' में नाना पाटेकर, पल्लवी जोशी, और अनुपम खेर जैसे दिग्गज एक्टर्स नजर आएंगे। साथ ही कांतारा फेम सप्तमी गौड़ा भी फिल्म का हिस्सा हैं।
द वैक्सीन वॉर एक ऐसा प्रोजेक्ट है जो महामारी युग के बारे में कई कहानियां पेश करेगा। इस फिल्म की शूटिंग लखनऊ से शुरू हुई थी। इसे कई अलग-अलग जगहों पर फिल्म को शूट किया गया। वहीं फिल्म का लास्ट शेड्यूल हैदराबाद हुआ है।
फिल्म के बारे में बात करते हुए निर्माता और अभिनेत्री पल्लवी जोशी कहती हैं, "वैक्सीन वॉर किसी भी दूसरी फिल्म से अलग है जिसे हमने 'आई एम बुद्धा' प्रोडक्शन के तहत बनाया है। साइंस थ्रिलर एक बहुत ही नई और मुश्किल शैली है, लेकिन हमने चुनौती स्वीकार करने का फैसला किया है। मुझे लगता है कि इस फिल्म को लिखने और निर्देशित करने की इस चुनौती को स्वीकार करने के लिए विवेक को 100℅ अंक मिलने चाहिए।"
उन्होंने आगे कहा, "सभी एक्टर्स - नाना पाटेकर, निवेदिता भट्टाचार्य, सप्तमी गौड़ा, गिरिजा ओक, यज्ञ तुरलापथी और मैं, हमने खुद को पूरी तरह से अलग जगह में पाया क्योंकि उनकी फिल्म में हमें जिन साइंटिफिक टर्मिनोलॉजी का इस्तेमाल करना था, वे बहुत कठिन थे और कुछ ऐसा था जिसे में हमने अपने जीवन में कभी नहीं सुना था। लेकिन मुझे लगता है कि एक हफ्ते के भीतर हम सभी ने अपने अंदर के साइंटिस्ट को ढूंढ लिया। हम सभी को एक कॉन्फिडेंट साइंटिस्ट में बदलते हुए देखना एक शानदार सीन था और शूटिंग खत्म होने के बाद, हम सभी केवल साइंस पर चर्चा कर रहे थे जो कि एक बहुत ही मजेदार बात थी क्योंकि फिल्म शुरू होने से पहले तक हममें से कोई भी साइंस की एबीसी के बारे में नहीं जानता था।"
पल्लवी जोशी ने कहा, "एक बात तय है कि एक बार जब दर्शक फिल्म देखकर थिएटर से बाहर निकलेंगे तो उनका सिर ऊंचा रहेगा। जब दुनिया भर में महामारी का प्रकोप था और विशेष रूप से महिलाएं जो न केवल घर में काम कर रही थीं, घर की सफाई कर रही थीं, परिवार के लिए खाना बना रही थीं, वे 16, 17 और 18 घंटे लैब में भी खड़ी थीं और उस वैक्सीन को बनाया जिसने 135 करोड़ लोगों के देश को बचाया। यहां हम काल्पनिक किरदार नहीं निभा रहे थे, रियल लोगों के किरदार प्ले कर रहे हैं और वो रियल लोग अब भी हैं। यह सौ साल पहले हुए इतिहास की बात नहीं है।
'द वैक्सीन वॉर' स्वतंत्रता दिवस के खास मौके पर 15 अगस्त 2023 को रिलीज होने वाली है। ये फिल्म हिंदी, अंग्रेजी, तेलुगु, तमिल, मलयालम, कन्नड़, भोजपुरी, पंजाबी, गुजराती, मराठी और बंगाली सहित 10 से अधिक भाषाओं में रिलीज़ होगी।


Click it and Unblock the Notifications












