The Vaccine War Teaser: विवेक रंजन अग्निहोत्री ने दी वैक्सीन की दुनिया की एक झलक, प्रभास की फिल्म को देंगे टक्

the-vaccine-war-teaser-vivek-ranjan-agnihotri-triggers-the-curiosity-finalize-release-date

The Vaccine War Teaser: निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री और अभिनेता-निर्माता पल्लवी जोशी ने आखिरकार 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अपनी आगामी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'द वैक्सीन वॉर' का टीज़र रिलीज किया है। इससे पहले इनकी फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' ने बेजोड़ सफलता हासिल की थी।

जब से विवेक रंजन अग्निहोत्री ने फिल्म 'द वैक्सीन वॉर' की घोषणा की तब से ही फ़िल्म को लेकर दर्शकों का उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है। फिल्म वैज्ञानिकों की जीत और 130 करोड़ देशवाशियों के बारे में है, जिन्होंने अनजाने में ही COVID-19 युग में लड़ाई लड़ी।

रिलीज हुआ फिल्म का टीजर

फिल्म का टीजर एक अत्यधिक तकनीकी-उन्नत प्रयोगशाला के दृश्य के साथ खुलता है जहां वैक्सीन तैयार की जाती है। दूसरी ओर वैज्ञानिकों की टीम की झलक दिखाई है। टीज़र में वास्तविक जीवन के वैज्ञानिक का किरदार निभा रही पल्लवी जोशी और उनके सहायकों की पहली झलक सामने आती है।

हालांकि टीज़र में फिल्म के बारे में ज्यादा कुछ नहीं दिखाया गया है, लेकिन हर दृश्य और हर फ्रेम पर नजर रखने लायक है, जिससे दर्शकों के बीच और उत्सुकता बढ़ गई है। दिलचस्प ट्रेलर में सप्तमी, पल्लवी जोशी, नाना पाटेकर और कई कलाकारों को देखा जा सकता है।

भारत की अब तक की सबसे बड़ी जीत के बारे में फिल्म देखना दिलचस्प होगा। विवेक रंजन अग्निहोत्री की फिल्म से 'द वैक्सीन वॉर' आधिकारिक तौर पर पहली फिल्म होने जा रही है जो बड़े पर्दे पर 10 अलग-अलग भाषाओं में रिलीज होगी। यह 28 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। बता दें, इसी दिन प्रभास की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'सालार' भी रिलीज हो रही है।

More from Filmibeat

Read more about: the vaccine war vivek agnihotri
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X