यूजर ने दीवानियत को कहा shit, हर्षवर्धन राणे ने दिया ऐसा जवाब, सैयारा से तुलना के बाद भड़का था शख्स!

Harshvardhan Rane said Sorry to fan: सैयारा के बाद लोगों ने फिर से लव स्टोरी वाली फिल्मों को अपनाना शुरु कर दिया है। हाल ही में हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की फिल्म को लेकर बात कर रहे हैं लेकिन अब एक विवाद भी सामने आया है।
सैयारा से दीवानियत की तुलना करने के बाद एक यूजर काफी बुरी तरह से हर्षवर्धन राणे पर भड़का है। सोशल मीडिया पर उस शख्स ने कुछ ऐसा लिखा जिसको देखकर अभिनेता बिना जवाब दिए नहीं रह पाए। यूजर ने दीवानियत को पॉटी तक कह डाला है।
बदतमीज यूजर ने क्या लिखा?
दीवानियत देखने के बाद यूजर ने लिखा, ''अपनी पॉटी की सैयारा से तुलना करना बंद करो। प्यार एक स्टैंडर्ड रखता है लेकिन तुम्हारी फिल्म पूरी तरह से टट्टी (Shit) है। हर्षवर्धन राणे.. थामा देख रहे अहान से इसको जोड़ रहे तो फिर सैयारा को इस शिट से जोड़कर देखो। पूरे देश की जनता इससे अच्छा देखना डिजर्व करती है।''
इस तरह से यूजर ने हर्षवर्धन राणे को टैग करते हुए उल्टी सीधी बातें कही हैं। इसके बाद हर्षवर्धन राणे ने यूजर को जवाब देते हुए सॉरी कहा है। अभिनेता ने काफी शालीनता से लिखा, ''सॉरी सर.. मैं और ज्यादा मेहनत करूंगा। सोनम, अहान और सैयारा बेहतर हैं।'' हर्ष का ये जवाब देखकर लोग हैरान हैं कि उन्होने किसी तरह की फालतू बात नहीं की और बेहद की शालीनता से जवाब दिया है।
लोग कर रहे हैं कमेंट्स
इस पोस्ट के सामने आने के बाद लोग भी चुप नहीं रहे और कमेंट्स कर रहे हैं। एक ने लिखा, ''आप लव स्टोरी क्यों कर रहे हैं, एक्शन फिल्म क्यों कर रहे हैं, आप एक्शन हीरो जैसे दिखते हैं, अपनी रणनीति बदलें?'' एक ने लिखा, ''ये फैन पागल है और बदतमीज है।'' एक ने लिखा, ''भाषा का सही होना जरूरी है।'' इस तरह से लोग लगातार रिएक्ट कर रहे हैं। सनम तेरी कसम के बाद हर्ष को इस फिल्म में काफी प्यार मिल रहा है।


Click it and Unblock the Notifications











