यूजर ने ट्वीट कर सोनू सूद से मांगी ठंडी बियर, अभिनेता ने दे डाला मजेदार जवाब!

अभिनेता सोनू सूद ने कोरोना काल में लोगों के लिए जो किया, उसने आम जनता के दिलों में उनके लिए खास जगह बनाई। सोनू सूद न सिर्फ लोगों की बीमारी में मदद करते बल्कि उनकी छोटी-छोटी समस्याओं को भी सुलझाते नजर आए। लोग अपना दिल भी खोलते हैं और बिना किसी हिचकिचाहट के सोनू सूद से सोशल मीडिया पर मदद मांगते हैं। लेकिन कई बार मदद के नाम पर ऐसी गुजारिश कर देते हैं कि खुद सोनू सूद भी हैरान रह जाते हैं।

अब इस खबर को ही लीजिए। एक फैन ने ट्विटर पर मीम शेयर कर पूछा कि इस भीषण गर्मी में सोनू सूद कहां हैं? क्या वह ठंडी बियर नहीं पिला पाएंगे? यूजर ने सोनू सूद को टैग करते हुए लिखा था कि, जो लोग सर्दियों में कंबल दान करते हैं, वे गर्मियों में बियर नहीं पिलाएंगे?

sonu sood, सोनू सूद

इसके बाद तुरंत अभिनेता ने इस यूजर को जवाब दिया है। सोनू सूद का जवाब काफी फनी था। उन्होने लिखा, ''ठंडी बियर? साथ में भुजिया भी चलेगा?'' इसके बाद से उनका ये पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस इस पर रिएक्ट कर रहे हैं।

सभी जानते हैं कि जो सिलसिला कोरोना काल से शुरु हुआ था सोनू सूद उसको आगे लेकर आए हैं और आज भी लोगों की सोशल मीडिया पर संभाविक मदद करते दिख जाते हैं। सोनू सूद इस समय साउथ अफ्रीका में हैं, जहां वह एमटीवी रोडीज सीजन 18 की शूटिंग कर रहे हैं।

इसके अलावा वह फिल्म 'फतेह' और 'पृथ्वीराज' में नजर आएंगे। अब उनकी फैन फॉलोविंग पहले से काफी ज्यादा और लोग उनको फॉलो करते हैं, जो कि शानदार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X