..................... The untold story behind 'Do Deewane Seher Mein' has surfaced - Hindi Filmibeat

‘दो दीवाने सहर में’ के पीछे की अनकही कहानी बातें आईं सामने, संजय लीला भंसाली फिल्म के किरदारों से कनेक्शन

By Filmibeat Desk

Do Deewane Seher Mein: जी स्टूडियोज और भंसाली प्रोडक्शंस की फिल्म 'दो दीवाने सहर में' जब से इसका टीज़र और गाने आए हैं, तभी से काफी चर्चा में है। टीम लगातार फिल्म के लीड एक्टर्स मृणाल ठाकुर और सिद्धान्त चतुर्वेदी के वीडियो शेयर कर रही है, जिसमें उनकी केमिस्ट्री देखते ही बनती है।

Do Deewane Seher Mein

फिल्म से जुड़े एक करीबी सूत्र के मुताबिक, इस प्रोजेक्ट को अपनी असली पहचान तभी मिल गई थी जब राइटर अभिरुचि ने पहली बार भंसाली को यह कहानी सुनाई थी। सूत्र ने बताया , "जब अभिरुचि ने संजय लीला भंसाली को कहानी सुनाई, तो उन्हें तुरंत रोशनी और शशांक के किरदारों से एक गहरा जुड़ाव महसूस हुआ।

उन्हें उसी वक्त लग गया था कि यह एक ऐसी कहानी है जिसे पर्दे पर लाना ही चाहिए। बस उसी पल से, इन दोनों किरदारों के लिए सही कलाकारों को चुनने का सफर अपने आप में एक बहुत ही यादगार प्रोसेस बन गया।"

अपनी ग्रैंड कहानियों और किरदारों की गहराई के लिए मशहूर, भंसाली ने कथित तौर पर काफी वक्त लगाया यह सुनिश्चित करने में कि रोशनी और शशांक के किरदारों के लिए ऐसे एक्टर्स चुने जाएं जो मृणाल और सिद्धांत की तरह मासूमियत और इंटेंसिटी (गहराई), दोनों को बखूबी पर्दे पर उतार सकें।

मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी का यह कास्टिंग का फैसला बहुत सोच-समझकर और बारीकी से लिया गया माना जा रहा है। फिल्म की शुरुआती झलकियां और वायरल हो रहे वीडियो में उनकी बॉन्डिंग ने पहले ही उनकी केमिस्ट्री और कहानी की गहराई को लेकर चर्चाएं तेज कर दी हैं।

एकदम प्योर, खुशियों और सुकून से भरे रोमांस का वादा करने वाली यह फिल्म सिर्फ एक प्रेम कहानी नहीं है, बल्कि यह एक प्यारा सा एहसास है जो हमें याद दिलाता है कि आखिर हमें प्यार से प्यार क्यों होता है। रवि उदयवर के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म 20 फरवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

Read more about: siddhant chaturvedi
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X