गद्दारों से भरा है करण जौहर का नया रिएलिटी शो The Traitors, आज से इतने बजे आएगा ये मजेदार शो

The Traitors OTT Release: करण जौहर अब फिल्मों के बाद रिएलिटी शो की दुनिया में भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराने जा रहे हैं। उनका नया शो 'The Traitors' आज से ओटीटी पर आ रहा है। ये शो ऐसा गेम है जिसमें भरोसे और धोखे की असली परीक्षा होगी। इसमें दिखेगा कि कौन किसका साथ देगा और कौन पीठ पीछे वार करेगा।
रिएलिटी शो के कंटेस्टेंट
इस रिएलिटी शो में कई जाने-माने चेहरे शामिल हैं। सबको एक साथ लाकर इसे और भी मजेदार बना दिया गया है। जिन सितारों को आप शो में देखेंगे, उनमें शामिल हैं- करण कुंद्रा, उर्फी जावेद, रफ्तार, जैस्मिन भसीन, पूरव झा, अंशुला कपूर, महीप कपूर, जन्नत जुबैर, एलनाज नौरोजी, निकिता लूथर, हर्ष गुर्जराल, सुधांशु पांडे, मुकेश छाबड़ा, साहिल सलाथिया, लक्ष्मी मांचू, राज कुंद्रा, जानवी गौर, Rebel Kid उर्फ अपूर्वा, आशीष विद्यार्थी, सूफी मोतीवाला
कब और कहां देखें ये शो?
'The Traitors' को जैसलमेर के खूबसूरत सूर्यगढ़ पैलेस में शूट किया गया है। इस शो की शुरुआत आज यानी 12 जून को रात 8 बजे से हो रही है और इसे Amazon Prime Video पर देखा जा सकता है। हर हफ्ते गुरुवार को इसका नया एपिसोड आएगा, यानी हर हफ्ते एक नया ट्विस्ट देखने को मिलेगा।
शो की कहानी क्या है?
इस शो में 20 लोग एक-दूसरे के खिलाफ दिमागी खेल खेलेंगे। इनमें से कुछ होंगे 'गद्दार' यानि ट्रेटर, जो हर रात एक प्लेयर को गेम से बाहर कर देंगे। बाकी होंगे 'वफादार', जिन्हें पहचाननी होगा कि गद्दार कौन हैं। जो आखिरी तक टिकेगा, वही शो जीत सकता है। यह शो बताता है कि किस पर भरोसा किया जाए और कौन असली गेम प्लेयर है।
विदेशी वर्जन को मिल चुकी है बड़ी कामयाबी
आपको बता दें, 'The Traitors' का ब्रिटिश वर्जन पहले ही सुपरहिट हो चुका है। इस शो को BAFTA अवॉर्ड मिला था। होस्ट क्लाउडिया विंकलमैन को भी परफॉर्मेंस के लिए अवॉर्ड मिला था। ब्रिटिश शो की शूटिंग स्कॉटलैंड के Ardross Castle में हुई थी। ब्रिटिश वर्जन में पहले दो सीजन में 22 और तीसरे में 25 कंटेस्टेंट थे।
अब देखना है कि करण जौहर की होस्टिंग में बना ये इंडियन वर्जन दर्शकों को कितना पसंद आता है। क्या आप गद्दारों को पकड़ पाएंगे? या फिर किसी पर गलत भरोसा कर बैठेंगे?


Click it and Unblock the Notifications











