गुरमीत चौधरी की स्पाइन थ्रिलर फ़िल्म 'द वाइफ' का ट्रेलर हुआ रिलीज़, बेहद डरावना

By Filmibeat Desk

ज़ी5 की नवीनतम हॉरर फ्लिक 'द वाइफ' में गुरमीत चौधरी और सयानी दत्ता प्रमुख भूमिकाओं में हैं और इसका प्रीमियर 19 मार्च को किया जाएगा। यह फिल्म एक विवाहित जोड़े के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक नए अपार्टमेंट में शिफ्ट होते है, लेकिन वहां एक बुरी आत्मा का साया है।

ट्रेलर में गुरमीत और सयानी एक खुशहाल कपल की तरह नज़र आ रहे है, जो मुंबई के एक ऐसे फ्लैट में शिफ़्ट होते है, जो भूतिया है। उनके शिफ्ट होने के बाद ही उन्हें अपने आसपास होने वाली अजीबोग़रीब चीजों का आभास होना शुरू हो जाता है। जबकि सयानी ने भूत को देखा है लेकिन गुरमीत के लिए यह मानना तब तक ​​मुश्किल है जब तक वह खुद महसूस नहीं करते कि उनकी पत्नी सही थी। यह सब फ़िल्म की सिर्फ एक छोटी सी झलक भर है जो निश्चित रूप से क्लाइमेक्स की तरफ़ दिलचस्पी बनाकर रखती है।

The trailer of Zee 5s spine thriller The Wife released!

ज़ी5 ने इससे पहले एक पोस्टर और द वाइफ का टीज़र जारी किया था और वह ट्रेलर की ही तरह भयभीत कर देने वाला है।
पोस्टर में कपल को रोमांटिक पोजीशन में दिखाया गया है जहाँ वे वॉशिंग मशीन के ऊपर बैठे हुए नज़र आ रहे हैं, लेकिन यहां एक ट्विस्ट है। वॉशिंग मशीन की विंडो पर एक हैंडप्रिंट देखा जा सकता है।

टीज़र में हमें उस अपार्टमेंट से परिचित करवाया गया है, जो फिल्म में गुरमीत और सयानी का है। कैप्शन में एड्रेस का उल्लेख करते हुए लिखा गया है- फ्लैट 904, गोरेगांव ईस्ट और हमारे साथ फ्लैट की झलक साझा की गई है। ट्रेलर में टिमटिमाती रोशनी, नल से पानी टपकने और तेज हवा से खिडकियों के टकराने के कारण, एक भयभीत कर देने वाला नज़ारा दिखाई दे रहा है।

ऐसे में, यह देखना दिलचस्प होगा कि इस आत्मा के चंगुल से खुद को बचाने के लिए यह कपल क्या कदम उठाता है।गुरमीत 'खामोसियान' के बाद फिर से डरावनी शैली में वेंचर कर रहे है, जबकि सयानी इस हॉन्टेड कहानी के साथ हिंदी में अपना डेब्यू कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X