पद्मवाती के ट्रेलर को मिला शानदार रिस्पॉन्स..फैन्स को बस फिल्म का इंतजार

By Shweta

संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावती 1 दिसंबर को रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार है। ट्रेलर रिलीज होते ही इंटरनेट पर इसी की धूम रही। दर्शकों के लिए फिल्म के रिलीज होने का इंतजार करना मुश्किल हो रहा है।ट्रेलर को देखने के बाद बेशक लोगों की फिल्म से उम्मीदें और भी अधिक बढ़ गई है।

ट्रेलर को दर्शकों से लेकर ट्रेड,समीक्षकों और बॉलीवुड को काफी पसंद आया। 1303 AD में दो महान साम्राज्य आपस में टकराए और भारतीय साम्राज्य ने जीत हासिल करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। फिल्ममेकर करण जौहर, नितेश तिवारी, फरहान अख्तर, संजय गुप्ता ने संजय लीला भंसाली के काम को सराहा।

the-trailer-of-sanjay-leela-bhansali-s-padmavati-hits-it-out-of-the-ballpark

तो वहीं बॉलीवुड स्टार्स जैसे वरुण धवन, आलिया भट्ट, अनिल कपूर ने भी सोशल मीडिया पर इसकी खूब तारीफ की। फिल्म असल में रानी पद्मावती और मेवाड़ के राजा रावल रतन सिंह की कहानी है। रानी पद्मावती अपनी खूबसूरती के लिए प्रसिद्ध थीं।राजपुत राज और सुलतान अल्लाउद्दीन खिलजी की ऐतिहासिक युद्ध हुई थी। फिल्म 1 दिसंबर को दुनिया भर में रिलीज की जाएगी।

Recommended Video

Padmavati Trailer Out, Public Reaction | Deepika Padukone | Shahid Kapoor | Ranveer Singh FilmiBeat

ट्रेलर के आने के बाद दीपिका पादुकोण, शाहिद कपूर और खासकर रणवीर सिंह की अच्छी खासी तारीफ हो रही है। दीपिका पादुकोण जहां रानी पद्मावती के किरदार में बेहद खूबसूरत लग रही हैं वहीं शाहिद कपूर भी राजपूत राजा के किरदार में परफेक्ट लग रहे हैं। रणवीर सिंह पहली बार किसी भी फिल्म में विलेन के किरदार में नजर आएंगे और इसमें भी बिल्कुल शानदार लग रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X