सलमान खान का धमाका, 'राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई' के ट्रेलर ने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर तोड़े सभी रिकॉर्ड!

सलमान खान की बड़ी ईद रिलीज़ 'राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई' का दर्शकों को घोषणा के बाद से ही बेसब्री से इंतज़ार है। ज़ी स्टूडियोज के साथ सलमान खान फिल्म्स द्वारा प्रस्तुत और प्रभु देवा के निर्देशन में बनी बहुप्रतीक्षित एंटरटेनर का ट्रेलर आखिरकार बीते दिन रिलीज़ कर दिया गया है जिसने रिलीज़ के चंद मिनटों के भीतर सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए है।

सलमान खान सहित दिशा पटानी, रणदीप हुड्डा और जैकी श्रॉफ की प्रमुख भूमिकाओं वाले इस धुंआधार ट्रेलर में सिग्नेचर डायलॉग से ले कर हाय-ऑक्टेन एक्शन, म्यूजिक और ड्रामा तक वह सब कुछ है जिसकी दर्शकों को इस मसाला मनोरंजन से उम्मीद थी।

'राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई' का ट्रेलर न केवल यूट्यूब पर अपलोड के 10 मिनट के रिकॉर्ड समय में 1 लाख लाइक्स तक पहुंचने वाला सबसे तेज बॉलीवुड ट्रेलर बन गया है बल्कि सभी यूट्यूब प्लेटफॉर्म्स पर 12 घंटे में 30 मिलियन व्यूज का एक बेंचमार्क व्यूअरशिप स्थापित करने में भी सफ़ल रहा है। इतना ही नहीं, ट्रेलर रिलीज़ होने के 4 घंटे के भीतर यह यूट्यूब पर नंबर 1 पायदान पर ट्रेंड कर रहा था और अब तक अपनी पोजीशन पर कायम है।

Salman Khan, Radhe

'राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई' को सलमान खान फिल्म्स ने ज़ी स्टूडियो के साथ मिलकर प्रस्तुत किया है। सलमा खान, सोहेल खान और रील लाइफ प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा निर्मित, यह फिल्म इस साल ईद के मौके पर 13 मई को रिलीज होगी।

आपको बता दें कि रिलीज के साथ ही सोशल मीडिया पर सलमान खान के फैंस ने फिल्म के ट्रेलर पर प्यार बरसाया है। इसे वांटेड का आप दूसरा भाग भी समझ सकते हैं। जहां सलमान का पुलिस किरदार पूरी तरह से छाया हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X