दीपिका पादुकोण स्टारर अमेज़न ऑरिजिनल मूवी 'गहराइयां' का ट्रेलर रिलीज़ हुआ!

By Filmibeat Desk

अमेजन प्राइम वीडियो ने आज अमेज़न ऑरिजिनल फ़िल्म, 'गहराइयां' का बेहद रोमांचक वह दिलचस्प ट्रेलर रिलीज़ किया, जिसका दर्शकों को लंबे समय से इंतज़ार है। बेहद प्रतिभाशाली निर्देशक, शकुन बत्रा के निर्देशन में बनी फ़िल्म 'गहराइयां' एक रिलेशनशिप ड्रामा है, जिसमें आज के ज़माने के रिश्ते की उलझनों और इसकी अंदरूनी परतों, युवाओं के जीवन के खास पहलुओं, तथा उन्मुक्त होकर अपनी मर्ज़ी से ज़िंदगी बिताने की इच्छा को बखूबी प्रदर्शित किया गया है।

फ़िल्म में दीपिका पादुकोण, सिद्धांत चतुर्वेदी और अनन्या पांडे प्रमुख भूमिकाओं में नज़र आएंगे, साथ ही धैर्य करवा, नसीरुद्दीन शाह और रजत कपूर ने भी इसमें अहम किरदार निभाए हैं। जौस्का फ़िल्म्स के सहयोग से वायकॉम18 स्टूडियोज़ और धर्मा प्रोडक्शंस द्वारा साथ मिलकर प्रोड्यूस की गई इस फ़िल्म का वर्ल्ड प्रीमियर 11 फ़रवरी, 2022 को होगा, तथा भारत के साथ-साथ दुनिया के 240 देशों के दर्शक अमेज़न प्राइम वीडियो पर इस फ़िल्म का आनंद ले सकेंगे।

siddhant chaturvedi, deepika padukone, सिद्धांत चतुर्वेदी, दीपिका पादुकोण

इस फ़िल्म के बारे में बात करते हुए, दीपिका पादुकोण ने कहा: "गहराइयां में मैंने अलीशा का किरदार निभाया है जो मेरे दिल के बेहद करीब है, और निश्चित तौर पर यह पर्दे पर मेरे द्वारा निभाए गए सबसे चुनौतीपूर्ण किरदारों में से एक है। मुझे इस तरह के मज़ेदार और चुनौतियों से भरे किरदार को निभाने का मौका मिला, जिसके लिए मैं शुक्रगुज़ार हूँ। सभी किरदारों का संघर्ष और उनका सफ़र एकदम असली, स्वाभाविक और आम लोगों के जीवन से जुड़ा है।

हमने दर्शकों को एक ऐसे सफ़र पर ले जाने की कोशिश की है, जिनसे वे जुड़ाव महसूस कर सकेंगे। आपसी रिश्तों और इंसान के दिल की भावनाओं को पर्दे पर उतारने के मामले में शकुन को महारत हासिल है। उन्होंने फ़िल्म 'गहराइयां' के माध्यम से एक बार फिर से एक ऐसी कहानी तैयार की है, जो सभी को पसंद आएगी।

इस बात से मैं बेहद उत्साहित हूँ कि, अमेज़न प्राइम वीडियो के माध्यम से यह फ़िल्म दुनिया भर के दर्शकों के लिए उपलब्ध होगी।"सिद्धांत चतुर्वेदी ने कहा, "मुझे तो ऐसा लग रहा है, मानो मैं अपने घर वापस आ गया हूँ। एक अभिनेता के रूप में, मैंने अमेज़न प्राइम वीडियो के साथ अपने सफ़र की शुरुआत की थी।

अब अमेज़न प्राइम वीडियो पर 'गहराइयां' का वर्ल्ड प्रीमियर होगा, और इस फ़िल्म का हिस्सा बनना मेरे लिए गर्व की बात है! मुझे लगता है कि हम सभी में मेरे किरदार, ज़ाइन की थोड़ी-बहुत खूबियां मौजूद हैं। उसकी दिली तमन्ना, उसके अरमान,

अपने सपनों को पूरा करने की लगन और मुश्किल चुनौतियों से जूझना और उसका सामना करना जैसी बातें कहीं-न-कहीं हम सभी की ज़िंदगी से जुड़ी हुई हैं। 'गहराइयां' फ़िल्म हम सभी के दिल के बेहद करीब है, और मैं बेहद उत्साहित हूँ कि यह फ़िल्म भारत के साथ-साथ दुनिया के 240 देशों दर्शकों के लिए उपलब्ध होगी।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X