'रेस 3' का तगड़ा धमाका- ये हिट तो फिल्म 300 करोड़ी होना पक्का है- अल्लाह दुहाई है
रेमो डिसूजा के निर्देशन में बनी फिल्म रेस 3 का ट्रेलर रिलीज किया जा चुका है। और ट्रेलर रिलीज के साथ ही बैक टू बैक फिल्म के गाने रिलीज किये जा रहे हैं। अब फिल्म का टाइटल ट्रैक- अल्लाह दुहाई है रिलीज किया जाएगा। जाहिर है यह गाना फिल्म की जान है। यदि यह गाना चार्टबस्टर हो जाता है तो रेस फ्रैंचाइजी के फैंस काफी उत्साहित होंगे।
गाने का टीजर रिलीज किया गया है.. जहां सलमान खान जबरदस्त अंदाज में दिख रहे हैं। खैर, फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों से काफी मिली जुली प्रतिक्रिया मिली है। किसी को ट्रेलर काफी दमदार लगा तो किसी ने कहा कि बिना सैफ अली खान के रेस की टीम अधूरी है। लेकिन कोई शक नहीं कि ईद पर ये फिल्म बॉक्स ऑफिस धमाका करने वाला है।

रेमो डिसूजा की यह फिल्म एक्शन और स्टंट से भरपूर है। अब तक फिल्म के दो गाने निकल चुके हैं, जिन्हें कुछ खास प्रतिक्रिया नहीं मिली है। जहां रेस और रेस 2 अपने गानों की वजह से पॉपुलर रहे.. कह सकते हैं म्यूजिक फिल्म की जान थी। वहीं रेस 3 इस मामले में अब तक कमजोर नजर आ रही है।
यहां देंखे फिल्म के टाइटल ट्रैक का टीजर-
#AllahDuhaiHai Teaser Out Now! 🎉 @BeingSalmanKhan @Asli_Jacqueline @AnilKapoor @thedeol @ShahDaisy25 @Saqibsaleem @RameshTaurani @remodsouza @_AmitMishra_ @jonitamusic @sreeram_singer @jam8studio @therajakumari @SKFilmsOfficial #Race3 #Race3ThisEid #SalmanKhan pic.twitter.com/zy145k4KiL
— Tips Films & Music (@tipsofficial) May 30, 2018


Click it and Unblock the Notifications