..................... The teaser of Vikram Vedha got the audience excited garnered over 22.4 million views।विक्रम वेधा के टीजर ने दर्शकों को किया उत्साहित, हासिल किए 22.4 मिलियन से ज्यादा व्यूज - Hindi Filmibeat

ऋतिक रोशन और सैफ अली खान की फिल्म विक्रम वेधा के टीजर ने किया धमाल, 22.4 मिलियन से ज्यादा व्यूज

ऋतिक रोशन और सैफ अली खान स्टारर विक्रम वेधा का टीजर रिलीज होने के बाद इंटरनेट पर छाया हुआ है। विक्रम वेधा का बहुप्रतीक्षित टीजर हाल ही में जारी किया गया था। इसके बाद से ही दर्शक यह देखने के लिए उत्साहित हैं कि एक पुलिस वाले और गैंगस्टर की दिलचस्प कहानी कहां तक जाती है। जबकि टीजर ने पहले ही इस फिल्म के प्रति दर्शकों की दिलचस्पी को आकर्षित कर लिया है, यह 24 घंटों में एक हिंदी फिल्म का सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला टीजर बन गया है।

Recommended Video

Vikram Vedha Teaser: Hrithik Roshan-Saif Ali Khan की Film का Teaser Release, फिर से South की copy?

ऋतिक रोशन के स्टारडम और पुष्कर और गायत्री की विश्वसनीयता को देखते हुए, टीजर लॉन्च के बाद से केवल 10 घंटों में फिल्म को इस बेंचमार्क तक पहुंचना जरा भी सरप्राइजिंग नहीं है।फिल्म के टीजर ने YouTube पर 9.4 लाख लाइक्स बटोरे हैं और सभी प्लेटफॉर्म पर 22.4 मिलियन+ व्यूज हासिल किए हैं। विक्रम वेधा का टीजर YouTube पर नंबर 1 स्पॉट पर ट्रेंड कर रहा है और इसका हैशटैग #VikramVedhaTeaser दुनिया भर में ट्रेंड कर रहा है। और भारत में ट्विटर पर नंबर 1 स्थान पर मजबूती से टिका है।

Hrithik Roshan

फैन्स लगातार ऋतिक रोशन के वेधा के अनोखे किरदार के बारे में बात कर रहे हैं और उन्हें एक गैंगस्टर की भूमिका निभाते हुए देखकर वे बेहद हैरान हैं। जबकि सैफ अली खान के ईमानदार पुलिस वाले वेधा की भूमिका को हर तरफ से प्यार मिला है।"विक्रम वेधा" को गुलशन कुमार, टी-सीरीज फिल्म्स और रिलायंस एंटरटेनमेंट द्वारा फ्राइडे फिल्मवर्क्स और YNOT स्टूडियोज के सहयोग से प्रस्तुत किया गया है। यह फिल्म पुष्कर और गायत्री द्वारा निर्देशित और एस शशिकांत और भूषण कुमार द्वारा निर्मित हैं। ये फिल्म दुनियाभर में 30 सितंबर 2022 को रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X