..................... The teaser of PS-1 leaked even before its release, the makers got a big shock! रिलीज से पहले ही Leak हुआ PS-1 का टीजर, मेकर्स को लगा बड़ा झटका! - Hindi Filmibeat

रिलीज से पहले ही Leak हुआ PS-1 का टीजर, मेकर्स को लगा बड़ा झटका!

बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन चार साल बाद मणिरत्नम की 'पोन्नियिन सेलवन-पार्ट 1' यानी 'पीएस-1' से सिल्वर स्क्रीन पर वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। आज यानि जुलाई को इस फिल्म का टीजर रिलीज होना था लेकिन अब कुछ ऐसा हो गया है जो कि शायद ही मेकर्स को पसंद आएगा। दरअसल इस फिल्म के टीजर रिलीज से पहले ही इसको लीक कर दिया गया है। गौरतलब है कि फिल्म का टीजर शाम 6 बजे रिलीज होना था लेकिन किसी ना स्क्रीन की रिकॉर्डिंग ही सोशल मीडिया पर साझा कर दी है।

इसके बाद से इस फिल्म को लेकर काफी चर्चा है और लोग कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। हाल ही में फिल्म से ऐश्वर्या राय का फर्स्ट लुक जारी किया गया था, जिसमें एक्ट्रेस रानी नंदिनी के लुक में बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

Recommended Video

Aishwarya Rai Starrer Ponniyin Selvan का Teaser OUT: 500 करोड़ के बजट की फिल्म रचेगी इतिहास| *News

ponniyin selvan, teaser, टीजर, ऐश्वर्या राय बच्चन, पोन्नियिन सेलवन

फिल्म का टीजर मेगास्टार अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या के ससुर द्वारा रिलीज़ किया जाएगा। हालांकि इसके लीक हो जाने के बाद इतना तो तय है कि इसका मजा सारा किरकिरा हो चुका है।

हालांकि ये एक अखिल भारतीय रिलीज है, जो 30 सितंबर को तमिल, हिंदी, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म मद्रास टॉकीज और लाइका प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित है और संगीत एआर रहमान द्वारा रचित है।

ऐश्वर्या राय बच्चन और मणिरत्नम की बात करें तो इसके पहले भी दोनों लोगों ने साथ में काम किया है और उनके काम को काफी सराहा भी गया है। फिलहाल आप देखिए ये लीक्ड टीजर...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X