'गदर 2' के टीज़र ने लीक की पूरी कहानी, सकीना के कब्र पर आंसू बहाता नज़र आएगा तारा सिंह

Gadar 2 story leak

'गदर 2' फिल्म का टीजर हाल ही में रिलीज किया गया है और जैसे ही यह रिलीज हुआ वैसे ही पूरे इंटरनेट पर धमाल मच गया। इस कुछ सेकंड के टीजर में तारा सिंह ने पाकिस्तान में भूचाल ला दिया। वही एक सीन में तारा सिंह को कब्र के पास बैठ रोता हुआ भी देखा गया। इस फिल्म का यह सीन जैसे ही सोशल मीडिया पर आया वैसे ही लोग कयास लगाने लगे कि क्या फिल्म में सकीना की मौत हो जाएगी? तो चलिए जानते हैं क्या है फिल्म की असली कहानी?

टीज़र ने रिवील की फिल्म की पूरी कहानी

'गदर 2' के टीचर ने पूरे इंटरनेट को हिला कर रख दिया है और लोग भी इसे टीजर को देखकर फिल्म की कहानी के लिए अलग-अलग कयास लगाते हुए भी नजर आए। इतना ही नहीं इस टीज़र में देखा गया कि तारा सिंह कब्र के पास बैठ कर रोता हुआ दिखाया गया है। जहां पर बैकग्राउंड में 'घर आजा परदेसी' गाना भी बचता हुआ सुनाई देता है। इस सीन को देखते ही यूजर्स को ऐसा लगा कि शायद अमीषा पटेल जोकि सकीना का किरदार निभा रही है उनकी मौत हो जाएगी। जो टीचर में कब्र दिखाई गई है वह भी उन्हीं की होगी।

जमकर फ़िल्म का प्रमोशन कर रहे तारा सिंह और सकीना

लेकिन वहीं कुछ खबरों की मानें तो आपको बता दें कि यह भी कहा जा रहा है कि ये कब्र अमीषा का नहीं बल्कि किसी और का है। लेकिन यह तो फिल्म रिलीज होने पर ही पता चल सकता है। बता दें कि तारा सिंह और सकीना की प्रेम कहानी देखने के लिए फैंस काफी ज्यादा उत्साहित बने हुए हैं। इस फिल्म को 11 अगस्त को रिलीज किया जाने वाला है और अनिल शर्मा के निर्देशन में इस फिल्म को बनाया जा रहा है। इतना ही नहीं सनी देओल और अमीषा पटेल अभी से इस फिल्म का प्रमोशन करने लग गए हैं।

11 अगस्त को टकराएंगे तीन दिग्गज सितारे

इसी के साथ-साथ आपको बता दें कि 11 अगस्त को 3 दिग्गज सितारे बॉक्स ऑफिस पर टकराएंगे। दरअसल सनी देओल की 'गदर 2', तो वहीं रणबीर कपूर की 'एनिमल" के साथ साथ अक्षय कुमार की 'OMG 2' इसी दिन रिलीज हो रही है। हालांकि यह देखना काफी दिलचस्प होगा कि बॉक्स ऑफिस पर कौन सी फिल्म अपना जलवा दिखाती है और कौन सी फ़िल्म मात खा जाएगी।

Read more about: gadar 2
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X