The Tashkent Files- मिथुन चक्रवर्ती और नसीरुद्दीन शाह की धमाकेदार फिल्म- Poster ने मचाया धमाल
काफी समय से चर्चा में चल रही फिल्म द ताशकंद फाइल्स को लेकर इंतजार बस खत्म ही होने वाला है। इस फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती और नसीरुद्दीन शाह मुख्य भूमिका निभाते हुए नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का दूसरा पोस्टर रिलीज किया गया है जो कि काफी ज्यादा धमाकेदार है। इस पोस्टर ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट किया है। पोस्टर पर जय जवान जय किसान का नारा लिखा हुआ है। हालांकि इसके पहले भी फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज हुआ था।
काफी समय के बाद दो दिग्गज कलाकार एक साथ नजर आने वाले हैं। फिल्म की कहानी की बात करें तो ये भारत के दूसरे प्रधानमंत्री रहे लाल बहादुर शास्त्री की रहस्य भरी घटना पर आधारित है।

कुछ देर पहले मूवी क्रिटिक तरण आदर्श ने सोशल मीडिया पर द ताशकंद फाइल्स का दूसरा पोस्टर शेयर किया है। द ताशकंद फाइल्स में नसीरुद्दीन शाह, मिथुन चक्रवर्ती, श्वेता बासु, पंकज त्रिपाठी, मंदिरा बेदी अहम भूमिका में नजर आने वाले हैं।
इस फिल्म को विवेक अग्निहोत्री द ताशकंद फाइल्स के निर्माता और निर्देशक हैं। ये फिल्म इसी साल 12 अप्रैल को रिलीज होने वाली है।


Click it and Unblock the Notifications