Hamare Baarah- फिल्म को अपत्तिजनक बताते हुए सुप्रीम कोर्ट ने रिलीज पर लगाई रोक, कल होनी थी स्क्रीनिंग!

अन्नू कपूर की विवादित फिल्म हमारे बारह को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। सुप्रीम कोर्ट ने मेकर्स को झटका देते हुए फिल्म की रिलीज पर रोक लगा दी है। बता दें कि काफी समय से ये मामला कोर्ट में था और आरोप लगाए जा रहे थे कि फिल्म का कंटेंट आक्रामक है।
अब सुप्रीम कोर्ट ने भी फिल्म के टीजर को देखकर ये बात मान ली है और इसके कंटेंट "आक्रामक" बताते हुए रोक लगा दी है। गौरतलब है कि ये फिल्म कल यानि 14 जून 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी।
अब देखने वाली बात होगी कि मेकर्स इसको लेकर किया कदम उठाते हैं। एक रिपोर्ट में बताया गया है कि कि, स्टिस विक्रम नाथ और संदीप मेहता की अवकाश पीठ ने अन्नू कपूर स्टारर इस फिल्म को लेकर चिंता व्यक्त की है और रिलीज की इजाजत देने से इंकार कर दिया है।
पीठ का कहना है कि, "उच्च न्यायालय के समक्ष याचिका का निपटारा होने तक, संबंधित फिल्म की स्क्रीनिंग निलंबित रहेगी।" जस्टिस मेहता ने फिल्म के ट्रेलर को आपत्तिजनक बताया और कहा, "आज सुबह हमने टीज़र देखा है। उन सभी आपत्तिजनक सामग्रियों के साथ भी ऐसा ही है। टीज़र यूट्यूब पर उपलब्ध है।"
मिल रही थीं धमकियां
इस फिल्म के टीजर के रिलीज होने के बाद कलाकारों को लगातार धमकियां दी जा रही हैँ। एक समुदाय विशेष ने इस फिल्म पर अपत्ति जताते हुए इसको पूरी तरह से मनगढ़ंत बताया था। लोगों ने अन्नू कपूर को भी काफी ज्यादा ट्रोल किया था। हालांकि रिलीज के रोके जाने के बाद दिग्गज अभिनेता का रिएक्शन इस पर सामने नहीं आया है। फिल्म का पोस्टर और टीजर रिलीज के बाद से ही फिल्म को लेकर विवाद चल रहा है। हालांकि क्या होगा? ये तो वक्त ही तय करेगा।


Click it and Unblock the Notifications