TRAILER: 'द स्काई इज पिंक' में दमदार दिखे प्रियंका चोपड़ा- फरहान अख्तर, ट्रैजिक लव स्टोरी

प्रियंका चोपड़ा, फरहान अख्तर, ज़ायरा वसीम और रोहित शरफ स्टारर फिल्म द स्काई इज़ पिंक का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। शोनाली बोस के निर्देशन में बनी यह फिल्म 11 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है। ट्रेलर से साफ है कि यह एक ट्रैजिक लव स्टोरी होगी, जहां प्यार है, संघर्ष है और परिवार है। फिल्म में प्रियंका- फरहान पति-पत्नी हैं, जबकि जायरा और रोहित उनके बच्चे।

फिल्म की कहानी 13 साल की एक लड़की (जायरा) के इर्द-गिर्द घूमती दिखाई देगी। वह एक गंभीर बीमारी से ग्रस्त है और मां-पिता बने प्रियंका- फरहान उसे हर तरह से बचाने की कोशिश करते दिखाई देंगे। बता दें, ज़ायरा वसीम की यह आखिरी फिल्म है, उन्होंने अपने बॉलीवुड करियर को अलविदा कर दिया है।

The Sky Is Pink

वहीं, लंबे समय के बाद प्रियंका चोपड़ा किसी बॉलीवुड फिल्म में नजर आने वाली हैं। सलमान खान की भारत को छोड़कर प्रियंका ने 'द स्काई इज़ पिंक' को चुना था। जाहिर है इस फिल्म में उन्हें कुछ खास नजर आया होगा। वहीं, 'दिल धड़कने दो' के बाद प्रियंका- फरहान की जोड़ी एक बार फिर काफी जबरदस्त दिख रही है।

यहां देंखे फिल्म का ट्रेलर-

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X