द स्काई इज़ पिंक First Look: प्रियंका चोपड़ा - फरहान अख्तर की फिल्म की पहली झलक देख फैन्स उत्साहित
प्रिंयंका चोपड़ा और फरहान अख्तर स्टारर द स्काई इज़ पिंक का फर्स्ट लुक बाहर आ चुका है और इसे देखने के बाद फैन्स को इस फिल्म के लिए और बेसब्री होगी। दरअसल, इस फर्स्ट लुक में कास्ट का चेहरा नहीं दिख रहा है लेकिन चारों लोग एक साथ समुद्र के किनारे खड़े दिखाई दे रहे हैं। और साथ में दिख रहा है गुलाबी आसमान। फिल्म में प्रियंका चोपड़ा और फरहान अख्तर दो जवान बच्चों के माता पिता बने हैं।
इन बच्चों का किरदार निभाया है ज़ायरा वसीम और रोहित सुरेश सराफ ने। फिल्म को डायरेक्ट किया है शोनाली बोस ने और प्रोड्यूस किया है रॉनी स्क्रूवाला, सिद्धार्थ रॉय कपूर और प्रियंका चोपड़ा ने।

फिल्म आएशा चौधरी नाम की लड़की की असली कहानी पर बनी है जो कि Motivational Speaker है और pulmonary fibrosis नाम की बीमारी से पीड़ित है। द स्काई इज़ पिंक अदिती औऱ निरेन चौधरी नाम के प्यारे से कपल की कहानी है जिनके 25 साल के जीवन की कहानी सुनाएगी उनकी यही प्यारी सी बेटी आएशा।
द स्काई इज़ पिंक का प्रीमियर, टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में होने जा रहा है। वहीं फिल्म 11 अक्टूबर को वर्ल्डवाइड रिलीज़ हो रही है।


Click it and Unblock the Notifications











