'शौकीन' का पोस्टर रिलीज: बिकनी पहनें लीजा के पीछे पड़े तीन अय्याश बूढ़े
आपके चहेते स्टार अक्षय कुमार की फिल्म 'द शौकिन्स' का दूसरा पोस्टर रिलीज कर दिया है, जो उम्मीद के ही मुताबिक काफी हॉट है। फिल्म को पोस्टर में अभिनेत्री लीजा हेडन बिकनी पहने नजर आ रही हैं तो उनके पीछे तीन बूढ़े अय्याश मुंह खोले नजर आ रहे हैं। फिल्म साल 1982 में बनी फिल्म शौकीन की रीमेक है।
फिल्म में लीड रोल लीजा हेडन, अक्षय कुमार, अनुपम खेर, परेश रावल, पीयूष मिश्रा और अन्नु कपूर ने निभाया है। फिल्म के बारे में बात करते हुए मॉडल-अभिनेत्री लीजा हेडन ने कहा कि वो फिल्म 'शौकीन' की रीमेक का हिस्सा बनकर बेहद उत्साहित हैं। यह उनके लिए यह फिल्म सिखाने वाला अनुभव है। आपको बता दें कि यह फिल्म तीन अय्याश बुजुर्गो के इर्दगिर्द घूमती है।
बोले अक्षय...जिसकी लाइफ में डेयर नहीं,उसकी लाइफ की खैर नहीं
लीजा ने कहा कि , "मैं 'शौकीन' को लेकर बहुत उत्साहित हूं। अनुपम खेर, पीयूषजी, अनु कपूर सरीखे दिग्गजों के साथ काम करना बहुत मजेदार था। मेरे लिए यह सीखने वाला अनुभव था और मैं 'शौकीन' की रीमेक का हिस्सा बनकर स्वयं को सौभाग्यशाली मानती हूं। मैंने फिल्म के लिए शूटिंग लगभग पूरी कर ली है..मैं फिल्म के लिए शूटिंग करके बहुत तारोताजा महसूस कर रही हूं। यह एकदम मौज करने वाले समय जैसा है।"
जिंदगी जीने के लिए बाॅलीवुड स्टार्स ने किया ये काम
मालूम हो कि लीजा को 'आयशा', 'रास्कल्स' और 'क्वीन' सरीखी फिल्मों में उनके अभिनय के लिए जाना जाता है। फिल्म फिल्म 'द शौकिन्स' 7 नवंबर को रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications












