सैफ के यंग लुक का राज!
सैफ अली खान की उम्र 40 वर्ष हो चुकी है। फिल्म लव आज कल में उन्हें देखकर उनकी उम्र का अहसास ही नहीं हो रहा था। कहा जा रहा था कि सैफ ने बोटोक्स ट्रीटमेंट लिया है जिससे उनकी त्वचा जवां हो गई है।
लेकिन सैफ ने इससे एकदम इंकार करते हुए कहा कि मैं अपने चेहरे पर पड़ी रेखाओं को पसंद करता हूं क्योंकि ये आपके अनुभवों को दर्शाता है। फिल्म में अपने यंग लुक का राज उन्होने अपने योगा, खान पान और संयमित जीवन को बताया है। वैसे भी जब से उनकी जिंदगी में करीना कपूर आ गई है। तब से उनका जीवन और भी संयमित हो गया है।
सैफ ने 20 साल की उम्र में फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था। उन्होने कई सारी हिट फिल्में दी है।
करीना कपूर दीपिका पादूकोण बालीवुड लव आज कल सैफ अली खान bollywood deepika padukone kareena kapoor love aaj kal saif ali khan


Click it and Unblock the Notifications