The Sabarmati Report Trailer: 'द साबरमति रिपोर्ट' के ट्रेलर को देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, दिल छू लेगी कहानी

The Sabarmati Report Trailer Out: विक्रांत मैसी एक बार फिर अपनी शानदार एक्टिंग से लोगों का दिल छून जा रहे हैं। जी हां, 12वीं फेल के बाद अब विक्रांत धीरज सरना की 'द साबरमति रिपोर्ट' के साथ बडे पर्दे पर लौटते नजर आ रहे हैं। बता दें कि यह फिल्म सच्ची घटना 2002 में हुई गोधरा ट्रेन हादसे से ऊपर आधारित है।
इस फिल्म के टीजर ने तो लोगों के रोंगटे खड़े कर दिए थे। फिल्म के टीजर को देख लोगों की रूह कांप गई थी। क्योंकि सच्ची और प्रभावशाली घटना पर आधारित यह फिल्म आपको सोचने पर मजबूर कर देगी। यह फिल्म उस कड़वी सच्चाई को लेकर सामने आ रही है जिसके बारे में अधिकतर लोग नहीं जानते हैं। बता दें कि दमदार टीजर के बाद अब धमाकेदार ट्रेलर भी रिलीज हो चुका है जो आपके होश उड़ा देगा।
27 फरवरी 2002 की सुबह साबरमती एक्सप्रेस में क्या हुआ, इसकी सच्चाई को दिखाते हुए, द साबरमती रिपोर्ट का बेसब्री से इंतजार किया जाने वाला ट्रेलर अब सामने आ गया है। ये ट्रेलर हमें एक ऐसी घटना के सफर पर ले जाता है, जिसने भारत के सामाजिक और सांस्कृतिक चेहरे को बदल दिया। इस घटना पर ये नजरिया कभी ज्यादा चर्चा में नहीं आया, लेकिन इसने कई जिंदगियों को प्रभावित किया है।
विक्रांत मैसी, राशी खन्ना और रिद्धि डोगरा अपने पत्रकारों के किरदारों में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। ट्रेलर से ये साफ हो गया है कि यह फिल्म एक गहरी छाप छोड़ेगी, जो इस दिल दहला देने वाली घटना की सच्चाई को उजागर करेगी और दर्शकों को जागरूक करेगी। इस ट्रेलर में हिंदी भाषी और अंग्रेजी पत्रकारों के बीच का वैचारिक अंतर सामने लाया गया है, जो पश्चिमी प्रभाव से प्रेरित होते हुए भी दुखद घटनाओं की राजनीति और कवरेज को प्रभावित करते हैं। यह सोचने पर मजबूर करने वाला और ध्यान खींचने वाला है।
बालाजी मोशन पिक्चर्स, बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड का एक डिविजन और विकिर फिल्म्स प्रोडक्शन द्वारा प्रेजेंट, 'द साबरमती रिपोर्ट' में विक्रांत मैसी, राशी खन्ना और रिद्धि डोगरा लीड रोल में हैं, जो धीरज सरना द्वारा डायरेक्टेड और शोभा कपूर, एकता आर कपूर, अमूल वी मोहन और अंशुल मोहन द्वारा प्रोड्यूस है, जिसे दुनिया भर में ज़ी स्टूडियोज द्वारा रिलीज किया जाएगा। यह फिल्म 15 नवंबर 2024 को रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications