Vikrant Massey नहीं ले रहे रिटायरमेंट, लेना चाहते हैं ब्रेक, बोले- लोगों ने मेरी पोस्ट गलत पढ़ी है...

Vikrant Massey On Retirement

Vikrant Massey On Retirement: विक्रांत मैसी इस समय अपनी रिटायरमेंट को लेकर चर्चा का विषय बने हुए हैं और आपको बता दें कि कुछ वक्त पहले ही उन्होंने फिल्मों से ब्रेक लेने की बात की थी। इसके बाद में उनके रिटायरमेंट की खबरें तेजी से सोशल मीडिया पर फैल गई थी। हालांकि अब खुद एक्टर ने इन खबरों पर अपना रिएक्शन दिया है और सफाई भी दे दी है।

न्यूज़ 18 के साथ बातचीत के दौरान विक्रांत ने इस पर बात की और कहा कि वह रिक्वायरमेंट नहीं ले रहे हैं। वह सिर्फ एक ब्रेक लेना चाहते हैं। विक्रांत मैसी ने इस पर कहा कि "मैं रिटायर नहीं हो रहा हूं और थक गया हूं। मुझे बस एक ब्रेक की जरूरत है और हेल्थ भी सही नहीं है। लोगों ने मेरे पोस्ट को गलत तरीके से लिया है।"

दरअसल आपको बता दें कि विक्रांत ने अपनी पोस्ट में लिखा था कि पिछले कुछ साल बहुत ज्यादा अच्छे रहे हैं। मैं सभी को धन्यवाद कहूंगा जिन्होंने मुझे सपोर्ट किया। हालांकि मुझे एहसास हो गया है कि अब मेरी घर वापसी का समय है। पति, पिता और बेटे के तौर पर। साल 2025 में हम आखरी बार मिलेंगे। जब तक सही वक्त नहीं आ जाता है। आखिरी दो फिल्में और बहुत सारी यादें। धन्यवाद।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि विक्रांत की फिल्म द साबरमती रिपोर्ट इस समय थिएटर में लगी हुई है और इस फिल्म को अच्छा खास रिस्पांस भी मिल रहा है। इतना ही नहीं आपको बता दें कि सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद भवन में इस फिल्म को देखा और तारीफ भी की। दरअसल यह फिल्म गोधरा कांड पर आधारित है। इस फिल्म को खुद एकता कपूर ने प्रोड्यूस किया। विक्रांत के साथ फिल्म में राशि खन्ना और रिद्धि डोगरा भी नजर आई।

More from Filmibeat

Read more about: vikrant massey
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X