..................... The Sabarmati Report Actir Vikrant Massey Announce Retirement Know His Net Worth - Hindi Filmibeat

करियर के पीक पर सन्यास लेने वाले Vikrant Massey की करोड़ों में है दौलत, जीते हैं लग्जरी लाइफ, जानें नेटवर्थ

Vikrant Massey Net Worth

Vikrant Massey Net Worth: विक्रांत मैसी बॉलीवुड के एक जाने माने अभिनेता है और आपको बता दें कि हाल ही में उन्होंने अपनी एक्टिंग से संन्यास लेने की घोषणा भी कर दी है। दरअसल वह अब एक पिता, पति और बेटे के तौर पर घर वापसी करना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि साल 2025 में रिलीज होने वाली उनकी दो फिल्में आखिरी होने वाली है। लेकिन आज हम आपको उनके लाइफ स्टाइल से लेकर नेटवर्थ के बारे में बताने वाले हैं।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि विक्रांत ने फिल्मों से नहीं बल्कि टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी। लेकिन उन्होंने अपनी बेहतरीन ऐक्टिंग से बॉलीवुड से लेकर ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी लोगों का दिल जीत लिया। हाल ही में रिलीज हुई उनकी फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' ने भी काफी चर्चा बटोरी। दरअसल यह फिल्म असली घटना गोधरा कांड पर आधारित बनाई गई है।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि विक्रांत ने अभी तक अपने करियर में खूब दौलत और शोहरत कमाई है। वह कई सारी महंगी चीजों के शौकीन भी है। लेकिन अगर हम उनकी नेटवर्थ की बात करें तो आपको बता दें कि कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार वह 20 करोड़ से 26 करोड़ देखकर मालिक हैं। कुछ खबरों के अनुसार वह अपनी एक फिल्म के लिए एक करोड़ से 2 करोड़ तक का चार्ज ले लेते हैं।

हालांकि आपको बता दें कि विक्रांत ज्यादातर अपनी कमाई फिल्मों और वेब सीरीज के साथ-साथ ब्रांड एंडोर्समेंट और सोशल मीडिया हैंडल से भी करते हैं। इतना ही नहीं साल 2020 में उन्होंने मुंबई में समुद्र के सामने ही एक लग्जरियस घर खरीदा और यहां पर वह अपनी पत्नी शीतल ठाकुर और बेटे वरदान के साथ में रहते हैं।

एक बार उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स के साथ इंटरव्यू के दौरान कहा था कि "मेरे ठीक सामने समुद्र है और यह 180 डिग्री का समुद्री दृश्य भी होता है। यहां पर मैं रोजाना नेचर की आर्ट देखा करता हूं।" जानकारी के लिए आपको बता दें कि उनके पास में कई गाड़ियों का कलेक्शन भी है। जिसने 1.16 करोड़ की मर्सिडीज बेंज GLS है। 60 लाख की वोल्वो s90 और एक मारुति स्विफ्ट डिजायर भी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X