'आज फिल्में 100 करोड़ का धंधा बन गयी है'
बॉलीवुड सुपर स्टार सन्नी देओल का कहना है कि वो नंबरों की रेस में कभी भी भरोसा नहीं करते थे। पिछले 30 सालों से फिल्मों में सक्रिय अभिनेता सन्नी देओल ने कहा कि आज लोग काम की क्वालिटी पर ध्यान नहीं देते हैं आज सबका ध्यान केवल फिल्म की कमाई पर रहता है।
अरे फिल्में पहले भी तो सौ करोड़की कमाई करती थीं लेकिन इतना शोर-शराबा कभी नहीं मचता था।
सन्नी देओल ने कहा कि पहले लोग सिनेमा को मनोरंजन के तौर पर बनाते थे, आज तो यह बिजनेस बन गया है। लंबे अरसे के बाद सन्नी देओल दो फिल्मों में नजर आने वाले हैं। जिसमें लवयू न्यूईयर प्रदर्शन को तैयार है इस फिल्म में उनकी हिरोईन कंगना रनाउत है। उसके बाद साक्षी तंवर के साथ वो पंडित अस्सी में नजर आने वाले हैं।सन्नी देओल को लोग शर्मिला कलाकार कहते हैं। इसलिए उनकी यह बेबाकी भरा बयान लोगों के लिए काफी हैरत अंगेज है। सन्नी को दामिनी फिल्म के लिए नेशनल अवार्ड भी मिल चुका है।


Click it and Unblock the Notifications
