..................... The ring virat kohli gifted to Anushka Sharma costs about 1 crore - Hindi Filmibeat

तीन महीने तक विराट ने ढूंढी अनुष्का के लिए वेडिंग रिंग..कीमत जान चौंक जाएंगे आप

By Shweta

Recommended Video

Virat Kohli - Anushka Sharma Wedding : PRICE of Anushka's RING will shock you ! | FilmiBeat

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा आखिरकार कल शादी के बंधन में बंध गए। उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें भी शेयर की। दोनों पिछले कई सालों से लगातार रिलेशनशिप में थे। दोनों की शादी का अंदाजा तक किसी को नहीं था लेकिन जब उनके पारिवारिक पंडित को एयरपोर्ट पर देखा तो शादी की खबरों को और हवा मिली।

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली एक दूसरे के साथ बहुत ही अच्छे लगते हैं और इसमें कोई शक नहीं है कि दोनों एक दूसरे से बहुत ही अधिक प्यार भी करते हैं और उनकी बॉन्डिंग कितनी शानदार है ये हम पिछले पांच सालों से देख रहे हैं। विराट कोहली ने भी इस मौके को खास बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

the-ring-virat-kohli-gifted-anushka-sharma-costs-about-1-crore

जी हां विराट कोहली ने पूरे तीन महीने तलाश करने के बाद अनुष्का शर्मा के लिए वेडिंग रिंग चुना। ये वेडिंग रिंग उन्होंने ऑस्ट्रिया से ली है और इसकी कीमत पूरे एक करोड़ रुपए है। इस रिंग की खासियत है कि ये हर एंगल से बिल्कुल एक जैसी दिखती है। ये अंगूठी इतनी खूबसूरत है कि हर कोई बस देखते रह जाए।

वैसे आपको बता दें कि अनुष्का और विराट कोहली ने इटली में अपने परिवार वालों की मौजूदगी में शादी रचाई। दोनों जल्द ही भारत लौटेंगे और साथ ही दिल्ली और मुंबई में रिसेप्शन भी देंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X