द रिंग के सेट पर शाहरूख को रहना पड़ा भूखा
इम्तियाज अली की द रिंग के लिए शाहरूख ने की कड़ी तैयारी. यहां जानें फिल्म से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा।
रईस के बाद शाहरूख खान की बहुप्रतिक्षित फिल्म द रिंग भी इस साल अगस्त में रिलीज होगी। इम्तियाज अली के निर्देशन में शाहरूख अपने सबसे पसंदीदा रोमांटिक अंदाज में दिखाई देंगे। रब ने बना दी जोड़ी और जब तक हैं जान के बाद दोनों अनुष्का शर्मा और शाहरूख फिर से पर्दे पर रोमांस करते नजर आयेंगे।
इससे हम सभी वाकिफ हैं कि इम्तियाज शिद्दत से अपनी फिल्मों की कहानियां बुनते हैं। शाहरूख के साथ काम करना उनका सबसे बड़ा ड्रीम था जो कि हकीकत में तब्दील हो गया है। हालांकि इस ड्रीम की कीमत शाहरूख को द रिंग की शूटिंग के दौरान कई बार चुकानी पड़ी।
फिल्म के किसी खास सीन के लिए नहीं बल्कि एक सांग की रिहर्सल के लिए शाहरूख को कई घंटों तक भूखा रहना पड़ा। इसमें उनका साथ अनुष्का नहीं बल्कि एक साधारण सी कुर्सी दे रही थी।
एशले लोबो ने द रिंग के लिए शाह रूख खान को कोरियोग्राफ कर रहे थे। हुआ यूं कि उन्होंने शाहरूख को कुर्सी के साथ डांस करने के लिए कुछ खास स्टेप सिखाए थे। सांग की तैयारी में वह इस तरह मशगूल हो गए कि उन्हें खाने-पीने का होश ही नहीं रहा।दिन का एक हिस्सा बिना खाए बीत गया।

सेट पर लंच ब्रेक का समय हो गया था। हर कोई काम से ब्रेक लेकर लंच करने के लिए निकल पड़ा। लेकिन शाहरूख सेट पर डटे रहे। उनका सारा फोकस केवल रिहर्सल पर था। वह कई घंटे तक अकेले कुर्सी के साथ डांस की रिहर्सल कर रहे थे। डांस में खुद को परफेक्ट करने के बाद वह जाकर एक जगह बैठ गए। फिर काफी समय बाद उन्हें याद आया कि लंच का समय बीत गया है। तब जाकर उन्होंने खाना खाया।
CONFIRM: रोहित शेट्टी, अजय देवगन की 'गोलमाल अगेन'.. ये एक्टर भी FINAL
इस वाक्ये के बाद यह कहने कोई दोराय नहीं है वह असल में परफेक्शनिस्ट खान हैं। हाल ही में शाहरूख ने इस बात का खुलासा किया था कि उन्हें खुद इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। गौरतलब है कि रोमांटिक किरदार में माहिर होने के बाद भी उन्होंने इस फिल्म के लिए कड़ी मेहनत की है। इस फिल्म में वह टूरिस्ट गाइड की भूमिका निभा रहे हैं। गौरतलब है कि इम्तियाज ने फिल्म का वर्किंग टाइटल द रिंग रखा है। वह जल्द ही इसके नाम में बदलाव कर सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











