संजय दत्त के साथ कोई फिल्म नहीं कर रहे हैं संजय गुप्ता- 'जिंदा 2' को लेकर किया खुलासा
बीतें दिनों अफवाह काफी तेज थी कि निर्देशक संजय गुप्ता एक बार फिर संजय दत्त से जुड़ चुके हैं और दोनों फिल्म 'जिंदा' के सीक्वल पर काम शुरु करेंगे। बताया जा रहा था कि आखिरकार 14 साल बाद दोनों साथ आने वाले हैं। बहरहाल, निर्देशक ने इस खबर को कोरी अफवाह बताया है।
फिल्म निर्माता- निर्देशक संजय गुप्ता ने अफवाहों को खारिज कर दिया है कि वह 14 साल के बाद अभिनेता संजय दत्त के साथ फिर से हाथ मिला रहे हैं। दोनों ने जिंदा नाम की एक फिल्म में साथ काम किया था। एक एंटरटेनमेंट पोर्टल की खबर पर प्रतिक्रिया देते हुए, गुप्ता ने लिखा: "गलत खबर! यदि ऐसी कोई बात फाइनल होगी तो मैं गर्व से अपनी अगली घोषणा करने वाला पहला व्यक्ति हूंगा। यह खबर गलत है!"

ईटाइम्स से बात करते हुए संजय गुप्ता ने कहा, "जिंदा 2 को लेकर सभी रिपोर्ट्स पूरी तरह गलत हैं। लेकिन समय आने पर मैं संजय दत्त के साथ जरूर काम करूंगा। हमने एक साथ कई अच्छी फिल्में की हैं और हम फिर तभी साथ आएंगे जब कोई चैलेंजिंग और मजबूत कहानी सामने आएगी।"


Click it and Unblock the Notifications











