जिस घर में हुआ सुशांत सिंह राजपूत का देहांत, उसी के हर महीने लाखों रुपए किराये में दे रहीं Adah Sharma

Sushant Singh Rajput Flat Rent: जून 2020 में सुशांत सिंह राजपूत के सभी चाहने वालों ने अपना हीरो खो दिया, क्योंकि उनकी कथित आत्महत्या की खबर आई, जिससे हिंदी फिल्म इंडस्ट्री सदमे में आ गई। एक्टर का शव पंखे से लटका हुआ मिला था। जिस घर में सुशांत की मौत हुई वो सालों से वीरान पड़ा था लेकिन अब अदा शर्मा के रूप में इस घर को एक नया किराएदार मिल गया है।
सुशांत सिंह राजपूत मुंबई के बांद्रा में माउंट ब्लैंक में अपने फ्लैट में रहते थे, जो सालों से खाली पड़ा था। लेकिन अब इंडस्ट्री की एक एक्ट्रेस अदा शर्मा ने फ्लैट किराए पर ले लिया है। ऐसी अफवाहें थीं कि अदा फ्लैट खरीदने वाली थीं, लेकिन अब यह साफ हो गया है कि वह किराए पर हैं। क्या आपने कभी सोचा कि इस फ्लैट का किराया कितना हो सकता है?
सुशांत सिंह राजपूत की मौत जिस घर में हुई थी, उसके किराए की बात करें तो अदा को हर महीने कुल 4.5 लाख रुपए का किराया देना पड़ रहा है। सुशांत का फ्लैट करीब 3,600 वर्ग फीट का बड़ा घर है।
अदा को इस फ्लैट में शिफ्ट होने के बाद कैसा लगा है इसको लेकर उन्होने खुद बात की है। बता दें कि उनको कुछ ऐसी वाइब्स आई हैं जिनका खुलासा खुद अभिनेत्री ने किया है। अदा शर्मा का कहना है,
"मैं चार महीने पहले फ्लैट में चली गई थी, लेकिन मैं अपने प्रोजेक्टस के प्रमोश में व्यस्त थी, जिसमें बस्तर और द केरल स्टोरी की ओटीटी रिलीज शामिल थी। उसके बाद, मैंने कुछ समय मथुरा के हाथी अभयारण्य में बिताया। हाल ही में मुझे कुछ समय की छुट्टी मिली और आखिरकार मैं इसमें बस गई।"
अदा ने आगे बताया कि, "यह पहली बार है जब मैं वहां से बाहर निकली हूं। मैं वाइब्स के प्रति बहुत संवेदनशील हूं और यह जगह मुझे पॉजीटिव वाइब्स देती है। केरल और मुंबई में हमारे घर पेड़ों से घिरे हुए हैं और हम पक्षियों और गिलहरियों को खाना खिलाते थे। इसलिए, मैं एक ऐसा घर चाहती थी जहां से नज़ारे दिखते हों और पक्षियों को दाना डालने के लिए पर्याप्त जगह हो।"
'द केरला स्टोरी' के बाद से अदा के करियर ने एक नया मोड़ ले लिया था। बॉलीवुड ही नहीं साउथ में भी अपनी अलग पहचान बना चुकी अदा शर्मा किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। कुछ समय पहले अदा शर्मा को एयरपोर्ट पर अपनी दादी की साड़ी में स्पॉट किया गया था। एक्ट्रेस ने अपने लुक को बहुत ही सिंपल रखा था। इस वीडियो को देखने के बाद लोग एक्ट्रेस की जमकर तारीफ कर रहे हैं। फिलहाल सुशआंत के फ्लैट को लेकर खबरों का हिस्सा हैं।


Click it and Unblock the Notifications











