फिल्म 'अब दिल्ली दूर नहीं' की रिलीज डेट आई सामने, कलाकार को लेकर उत्साहित हुए फैंस

Ab Dilli Door Nahi: अब दिल्ली दूर नहीं एक ऐसी फिल्म हैं जो कि लगातार खबरों में रही है, जबसे फिल्म को लेकर जानकारी सामने आई है। इस फिल्म का जिनको इंतजार था उनके लिए अच्छी खबर सामने आई है, क्योंकि फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान हो गया है।
अब दिल्ली दूर नहीं में मुख्य किरदार के रुप में इमरान जाहिद और श्रुति सोढ़ी नजर आएंगे। और फिल्म 12 मई 2023 को रिलीज होगी। खास बात फिल्म की यह है कि यह एक इमोशनल ड्रामा फिल्म है, जो एक मोटिवेशनल सच्ची कहानी पर आधारित है।
सूत्रों की मानें तो फिल्म की कहानी एक रिक्शा चालक के आईएएस बेटे की कहानी से प्रेरित है। रिक्शा चालक के बेटे गोविंद जायसवाल का सलेक्शन वर्ष 2007 में सिविल सेवा में हुआ था, वे आईएएस अधिकारी बने। इस फिल्म की कहानी दिनेश गौतम ने लिखी है। वहीं, फिल्म का निर्देशन कमल चंद्र ने किया है।
फिल्म में गोविंद जायसवाल का किरदार इमरान जाहिद निभाएंगे। इस किरदार के लिए अभिनेता ने बहुत मेहनत की है और कहानी से जुड़े सच्चे पत्रों के साथ समय बिताया है ताकि किरदार निभाने में मदद मिल सके।
इसको लेकर इमरान जाहिद का कहना है, 'गोविंद जी से मिलना काफी शानदार अनुभव रहा। उन्होंने अपनी जिंदगी से जुड़ी जो बातें बताईं, इससे उनके किरदार को समझने में काफी मदद मिली। उनकी इच्छाशक्ति के बारे में समझा।'
बता दे, इस फिल्म की ज्यादातर शूटिंग दिल्ली के मुखर्जी नगर, दिल्ली विश्वविद्यालय, कमलानगर, राजेंद्रनगर, कनॉटप्लेस, तिहाड़जेल और गोविंदपुरी पुलिस स्टेशन जैसी जगहों पर की गई है। फिल्म के कुछ हिस्सों को नोएडा में भी फिल्माया गया है। अब फिल्म रिलीज होने के बाद ही पता चलेगा कि फिल्म की जितनी चर्चेएं हो रही थी उतनी ही शानदार है और फिल्म बात कुछ और है।


Click it and Unblock the Notifications