7 बाद राजश्री प्रोडक्शन की बड़ी घोषणा, अमिताभ बच्चन स्टारर 'ऊंचाई' की रिलीज डेट आई सामने!
फिल्म निर्देशक सूरज बड़जात्या एक बार फिर से एक बड़ी फिल्म के साथ वापस आ रहे हैं। सूरज बड़जात्या अपनी फिल्मों के लिए लंबी प्लानिंग करते हैं। इसके बाद वह फिल्म की रिलीज तारीख की घोषणा करते हैं। ऐसे में इस बार राजश्री के पास सलमान खान नहीं अमिताभ बच्चन हैं। राजश्री प्रोडक्शन की सबसे बहुचर्चित फिल्म 'ऊंचाई' की रिलीज डेट आखिरकार सामने आ चुकी है।
जिसकी घोषणा राजश्री प्रोडक्शन हाउस ने अपने सोशल मीडिया पर कर दी है। जहां पर फिल्म के नाम के साथ रिलीज की तारीख की भी जानकारी दी गई है। लेकिन ऊंचाई से किसी का भी लुक शेयर नहीं किया गया है। इस साल का अंत होने से पहले ऊंचाई सिनेमाघर में रिलीज हो जाएगी।

11 नवंबर 2022 को राजश्री प्रोडक्शन कि ये 60वीं फ़िल्म रिलीज हो रही है। फिल्म ऊंचाई में बॉलीवुड के बड़े-बड़े दिग्गज एक साथ अपने उम्दा अभिनय की झलक दिखाएंगे। फिल्म में मुख्य भूमिका में सदी के महानायक अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर, बोमन ईरानी, नीना गुप्ता, सारिका, नफीसा अली सोढ़ी, डैनी डेन्जोंप्पा और परिणीति चोपड़ा भी हैं।
कमल कुमार बड़जात्या, स्वर्गिया राजकुमार कुमार बड़जात्या और अजित कुमार बड़जात्या ने महावीर जैन (महावीर जैन फिल्मस) और नताशा मलपानी ओसवाल (बॉण्डलेस मीडिया) के साथ मिलकर इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट को साकार किया है।ऊंचाई फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है। फिल्म की ज्यादातर शूटिंग दिल्ली, आगरा, मुम्बई, लखनऊ,नेपाल और कानपुर में हुई है।
दिलचस्प यह है कि सूरज बड़जात्या ने एक बहुत ही बड़ा लेकर इस दिग्गज अभिनेताओं की कास्ट के साथ फिर से वापसी कर रहे हैं। इस फिल्म से निर्देशक सूरज बड़जात्या 7 सालों बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। जैसा कि सालों से राजश्री की फिल्में एक पारिवारिक विरासत की परंपरा को निभाती आयी हैं, इस बार भी फिल्म 'ऊंचाई ' के जरिये ,ये फिल्म एक कम्पलीट फैमिली एंटरटेनर होने का वादा करती है।


Click it and Unblock the Notifications
