ना शाहरुख, ना अजय देवगन से भिड़ेगी ये फिल्म.. रिलीज डेट हो गई FINAL

सारा अली खान और सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म 'केदारनाथ' की फाइनल रिलीज डेट की घोषणा कर दी गई है। अभिषेक कपूर के निर्देशन में बनी यह फिल्म अब 30 नवंबर 2018 को रिलीज होगी। बता दें, काफी समय से फिल्म के निर्देशक और निर्माता के बीच अनबन की वजह से फिल्म विवादों में थी। लेकिन अब आखिरकार फिल्म का रिलीज होना फाइनल है।

दो सुपरस्टार.. एक जबरदस्त LOOK.. पहली झलक से ही ब्लॉकबस्टर!

खास बात यह है कि पहले केदारनाथ शाहरुख खान की फिल्म जीरो के साथ क्लैश कर रही थी। फिर बीच में खबर आई थी कि फिल्म को दो हफ्ते पहले.. यानि की 8 दिसंबर को रिलीज किया जाएगा, जब अजय देवगन की 'टोटल धमाल' आ रही है। लेकिन अब निर्माता ने अपनी फिल्म के लिए सोलो रिलीज डेट ढूंढ़ ही ली।

Kedarnath

केदारनाथ की काफी वक्त से शूटिंग चल रही है। इस फिल्म की शूटिंग बीच में विवाद होने की वजह से बंद कर दी गई थी, जिसे फिर से शुरु किया गया है। निर्माता प्रेरणा अरोड़ा और निर्देशक अभिषेक कपूर के बीच की अनबन अब खत्म होती दिख रही है। वहीं, ऐसा कहा जा रहा है कि फिल्म ओवर बजट हो चुकी है। लिहाजा, फिल्म का सोलो रिलीज होना ही सही है। गौरतलब है कि यह फिल्म सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान की डेब्यू फिल्म है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X