#BoxOfficePlan: इसलिए रईस से पहले रिलीज़ हो रही है काबिल

शाहरूख खान की रईस पर ऋतिक रोशन ने आखिरी दांव खेला है लेकिन राकेश रोशन ने बताया कि फिल्म क्यों एक दिन पहले रिलीज़ हो रही है।

ऋतिक रोशन की काबिल रईस से पहले रिलीज़ हो रही है ये सबको पता है। लेकिन क्यों हो रही है ये किसी को नहीं पता। अब राकेश रोशन ने खुद साफ किया कि क्यों ऋतिक की फिल्म शाहरूख की फिल्म से एक दिन पहले रिलीज़ हो रही है।

दरअसल, इसका एक ही कारण है- 5 दिन का वीकेंड। दरअसल, राकेश रोशन ने साफ किया कि उन्होंने देखा कि कैसे पिछले कुछ सालों में पांच दिनों का वीकेंड फिल्मों के लिए काफी काम कर गया है।

 Kaabil is releasing before Raees

इसीलिए राकेश रोशन ने तय किया कि अगर काबिल को बॉक्स ऑफिस पर झंडे गाड़ने हैं तो यही प्लान फिल्म के लिए सही रहेगा। और काबिल को एक दिन पहले रिलीज़ करने का निर्णय ले लिया गया। काबिल 25 जनवरी की शाम 6 बजे सिनेमाघरों में रिलीज़ हो जाएगी।

इसके बाद सिंगल स्क्रीन पर दो शो और मल्टीप्लेक्स में 4 से 5 शो चलाए जा सकते हैं। और इसका फायदा ऋतिक की काबिल को मिलेगा।

वहीं शाहरूख खान ने अपना 150 करोड़ का नुकसान कर लिया है। लेकिन ऋतिक के फैसले का असर उनकी रईस पर पड़ेगा क्योंकि काबिल के रिव्यू एक दिन पहले ही हर जगह होंगे। हालांकि अजय देवगन की शिवाय गलती ऋतिक रोशन से ना हो जाए।

और इस लिहाज़ से 26 जनवरी का बॉक्स ऑफिस काबिल के पक्ष में आ सकता है। जानिए 26 जनवरी की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट -

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X