हर दूसरे दिन अजय देवगन से पड़ती है काजोल को डांट...खुद किया खुलासा
काजोल बॉलीवुड की सबसे बिंदास एक्ट्रेस में गिनी जाती हैं जो बोलने से पहले नहीं सोचतीं कि इसका क्या असर हो सकता है। वो हमेशा से ऐसे ही हैं। हाल में ही काजोल ने एक दैनिक अखबार में बातचीत में कहा कि "एक्टर्स ने खुद को अमानवीय बना दिया है। किसी तरह से दिखना कुछ ऐसा है जो हमने क्रिएट किया है। मैं आमतौर पर वैसे कपड़े पहनती हूं जिसमें सहज महसूस करुं।"
[सलमान VS अक्षय.. कौन है सबसे बड़ा सुपरस्टार.. जानें अक्षय कुमार का REACTION]
काजोल ने साथ ही ये भी कहा कि "कोई एयरपोर्ट फैशन और एयरपोर्ट लुक नहीं है। यह वही है जो आम इंसान पहनता है। ये साइज जीरो क्या होता है? मुझे तो समझ नहीं आता।" काजोल ने इस दौरान ये भी खुलासा किया कि उन्हें अपने इस आदत की कीमत चुकानी पड़ती है।

काजोल ने कहा कि "मुझे इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ती है।अजय देवगन हर दूसरे दिन मुझपर गुस्सा होते हैं। मैं डिप्लोमेसी को गंभीरता से नहीं लेती हूं, तब भी नहीं जब मेरे पति इससे मुसीबत में पड़ जाए। पार्टियों में वो (अजय) मुझे चीजों को जैसा है वैसा कहने की वजह से डांटते हैं।"
काजोल ने साथ ही ये भी कहा कि "मैं चीजों को बहुत प्यार से और अच्छी नीयत के साथ बोलती हूं।मैं लकी हूं कि लोग इसके लिए लोग मुझे माफ भी कर देते हैं। डिप्लोमैटिक होना मुश्किल है।" काजोल हमेशा से ऐसी ही हैं। वो स्टार्स की तरह बयान को किस रूप में लिया जाएगा नहीं सोचती हैं और शायद इसी वजह से आजतक की सबकी फेवरिट हैं।


Click it and Unblock the Notifications