कोई दबंगई नहीं.. सुपरस्टार 'खान' हैं.. कर दी बिग बजट फिल्म REJECT!
बाजीराव मस्तानी के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने के लिए संजय लीला भंसाली अपनी अगली बिग प्रोजेक्ट के साथ तैयार हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं फिल्म 'पद्मावती' की। अफवाह थी कि शाहरूख खान ने संजय लीला भंसाली को 'पद्मावती' का नाम बदलने का सुझाव दिया था, जिसे निर्देशक ने नहीं माना.. और शाहरूख हो गए आउट..
लेकिन बता दें, शाहरूख खान के फिल्म में ना होने का कोई अलग ही कारण है। सूत्रों की मानें तो शाहरूख खान फिल्म में सेकेंड लीड निभाने में इटिरेस्टेड नहीं थे। लिहाजा, उन्होंने फिल्म के लिए अपनी फीस बढ़ा चढ़ाकर बोली थी।

बता दें, इस फिल्म की कास्टिंग संजय लीला भंसाली के लिए काफी परेशानी का सबब बन गया था। फिल्म में मेनलीड किरदार दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह निभा रहे हैं.. लिहाजा सेकेंड लीड निभाने के लिए कोई भी बड़ा स्टार दिलचस्पी नहीं दिखा रहा था। बहरहाल, आखिरकार शाहिद कपूर फिल्म के लिए फाइनल हो चुके हैं।
यहां देंखें बॉलीवुड सितारों के साथ संजय लीला भंसाली की तस्वीरें-
हम दिल दे चुके सनम के सेट पर संजय लीला भंसाली के साथ सलमान खान और ऐश्वर्या राय बच्चन।
जब बाजीराव मस्तानी के सेट पर अचानक अमिताभ बच्चन का आना हो गया। यहां रणवीर की एक्सप्रेशन देखने लायक है।
सुपरहिट फिल्म देवदास के सेट पर संजय लीला भंसाली के साथ शाहरूख खान- माधुरी दीक्षित..
फिल्म गुजारिश के प्रमोशन में ऐश्वर्या राय और ऋतिक रोशन के साथ निर्देशक संजय लीला भंसाली.
फिल्म सावंरिया के प्रमोशन के दौरान सलमान खान और रानी मुखर्जी के साथ संजय लीला भंसाली।
देवदास के कान्स प्रीमियर के दौरान संजय लीला भंसाली के साथ शाहरूख खान और ऐश्वर्या राय बच्चन।
बाजीराव मस्तानी की सक्सेस पार्टी में रियल मस्तानी ऐश्वर्या राय के साथ संजय लीला भंसाली।
हम दिल दे चुके सनम के सेट पर बैठे सलमान खान और संजय लीला भंसाली।


Click it and Unblock the Notifications








