#Shock: सलमान ने पाकिस्तान की वजह से रिजेक्ट की थी चक दे इंडिया!
सलमान खान ने चक दे इंडिया रिजेक्ट की थी। पर क्यों रिजेक्ट की थी इसका कारण किसी को नहीं पता। दरअसल, इसका कारण था पाकिस्तान। और इसलिए बाद में शाहरूख ने फिल्म की!
चक दे इंडिया बहुत ही खास फिल्म है, कई मायनों में। और सबसे ज़्यादा खास बात है इस फिल्म की कास्टिंग। इस फिल्म को सलमान खान ने रिजेक्ट कर दिया था और शाहरूख खान ने साइन कर लिया था। ये तो सब जानते हैं। लेकिन फिल्म को सलमान खान ने रिजेक्ट क्यों किया था ये कम लोग जानते हैं।
हालांकि कुछ दिन पहले सलमान ने मज़ाक में कहा था कि मैं चाहता था कि शाहरूख भी अच्छी फिल्में कर ले इसलिए मैंने रिजेक्ट कर दी थी। लेकिन सलमान ने फिल्म को रिजेक्ट किया था पाकिस्तान की वजह से।

जी हां, दरअसल, फिल्म का जो क्लाईमैक्स मैच था, सलमान चाहते थे कि वो मैच इंडिया और पाकिस्तान के बीच में हो। उन्होंने पूरी कोशिश की कि शिमित मान जाए। लेकिन फिल्म के प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा को ये आईडिया नहीं पसंद आया।
["इतने बड़े हैं शाहरूख - सलमान तो अपनी रिलीज़ डेट छोड़कर दिखाएं"]
आदित्य चोपड़ा जानते थे कि अगर फिल्म का फाइनल मैच भारत और पाकिस्तान के बीच हुआ तो फिल्म का पूरा मुद्दा काफी हद तक बदल जाएगा।
फिल्म कोच कबीर खान और लड़कियों की कहानी से ज़्यादा, शाहरूख खान की बेगुनाही की गाथा ज़्यादा लगने लगेगी क्योंकि फिल्म के शुरू में उसे पाकिस्तान के साथ मैच फिक्स करते दिखाया गया है।
[9 Years AGO: कैट में बिज़ी सलमान, शाहरूख के नाम इंडिया, अजय लापता!]
बस आदित्य चोपड़ा ने साफ किया कि फिल्म का पूरा मुद्दा भटक जाएगा और सलमान ने फिल्म छोड़ दी। बाद में शाहरूख को स्क्रिप्ट काफी पसंद थी और उन्होंने फिल्म को वैसे ही किया। लेकिन ये पहली बार नहीं है जब सलमान ने कोई बेहतरीन स्क्रिप्ट छोड़ दी है -
चक दे इंडिया
सलमान खान गलतियां भी चुन कर करते हैं। ये तो मानेंगे ना। खैर, इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस सलामे इश्क, लंदन ड्रीम्स, मैरीगोल्ड से तो ज़्यादा था क्योंकि उस साल सलमान की यही फिल्में रिलीज़ हुई थीं!
आनंद एल राय?
तनु वेड्स मनु डायरेक्टर बौने पर एक फिल्म बना रहे थे और सूत्रों की मानें तो सलमान इसका प्लॉट लीक होने देना नहीं चाहते थे। लेकिन प्लॉट लीक हो गया और सलमान ने फिल्म छोड़ दी।
अब फिल्म में शाहरूख खान सलमान की जगह ले चुके हैं। हालांकि सलमान को फिल्म की स्क्रिप्ट काफी तगड़ी लगी और वो इसे छो़ड़ना नहीं चाहते थे। माना जा रहा है कि फिल्म का नाम बंधुआ है, हालांकि पहले फिल्म का नाम कैटरीना मेरी जान था।
कल हो ना हो
शाहरूख स्टारर कल हो ना हो के लिए निखिल आडवाणी की पहली चॉइस सलमान थे। लेकिन सलमान को फिल्म खास पसंद नहीं आई थी इसलिए उन्होंने फिल्म साइन नहीं की।
जोश
एक और शाहरूख फिल्म जो सलमान की हो सकती थी। पर सलमान की वजह वाजिब थी। फिल्म में ऐश उनकी बहन होतीं! बस यही कारण था कि सलमान ने फिल्म साइन नहीं की।
गजनी
आमिर की इस फिल्म ने करीब 120 करोड़ का बिज़नेस किया था और आमिर ने खुद सलाह दी थी कि फिल्म में सलमान को होना चाहिए।
दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे
धन्यवाद सल्लू भाई कि आपने ये फिल्म नहीं की। पर एक ही फिल्म दो बार बंपर कमाई करे, ऐसा कम ही होता है।
बाज़ीगर
शाहरूख खान की एक और सुपरहिट फिल्म जो सलमान ने पहले रिजेक्ट की थी। इस साल भी सलमान ने चंद्रमुखी और जागृति जैसी फिल्में की थीं।
शुद्धि
सलमान खान ने शुद्धि छोड़ कर फिल्म का 75 फीसदी बिज़नेस गिराया था। हालांकि जब से उनके फिल्म में वापस आने की खबरें आ रही हैं, फैन्स काफी एक्साइटेड हैं।


Click it and Unblock the Notifications





















