CLEAR HAI: सलमान की फिल्में करके उड़ेंगे तो लोग ऐसे ही मज़ाक उड़ाएंगे!
आईफा अवार्ड्स 2017 में एक बार फिर सुशांत सिंह राजपूत के नाम कंट्रोवर्सी हो चुकी है या फिर यूं कहिए कि एक बार फिर उन्हें गलत समझ लिया गया।
दरअसल, जिस समय बेस्ट एक्टर का अवार्ड शाहिद कपूर के नाम अनाउंस हुआ, उसी के आसपास सुशांत ने ट्वीट किया - आईफा हाहाहाहा। अब ये मान लिया गया कि सुशांत का ट्वीट शाहिद के नाम था।

लेकिन ऐसा है नहीं। इस बात को लेकर सुशांत सिंह राजपूत के फैन्स ने एकदम साफ और दो टूक बात ट्विटर पर कह डाली। और वो थी वरूण धवन को अवार्ड मिलना।
गौरतलब है कि, आईफा में दो ही सितारे छाए - सलमान खान और वरूण धवन। ऊपर से वरूण धवन की फिल्म जुड़वा 2 को बुरी तरह प्रमोट किया। लेकिन हद तक हो गई जब ढिशूम के लिए वरूण धवन को बेस्ट एक्टर कॉमेडी का खिताब मिल गया।
बस इसलिए सुशांत का ट्वीट था! वरूण धवन के साथ इस अवार्ड की रेस में ऋषि कपूर और जिमी शेरगिल थे और दोनों ही बेहतर थे।
हालांकि सुशांत से जुड़े सूत्रों ने इस बात को भी नकार दिया है और स्पष्ट किया कि सुशांत 2006 में बैकग्राउंड डांसर थे। और इस बार वो परफॉर्म कर रहे थे। तो अपनी परफॉर्मेंस के बाद, उन्होंने ये ट्वीट केवल अपने आईफा के शानदार सफर के लिए किया।
वैसे हमारे पास 10 कारण हैं जो सुशांत सिंह राजपूत को अगला सुपरस्टार होने का पूरा हक देते हैं -


Click it and Unblock the Notifications












