थिएटर के बाद OTT पर मचाएगी तहलका 'द राजा साब', नए सीन्स के साथ के साथ रिलीज डेट का हुआ ऐलान
The RajaSaab OTT release: तेलुगु फिल्म 'द राजा साब' अब थिएटर में चलने के बाद अब OTT रिलीज की तैयारी में है। इस फिल्म का डायरेक्शन मारुति ने किया है और इसमें प्रभास लीड रोल में नजर आए हैं। हॉरर, फैंटेसी और कॉमेडी का मजेदार कॉम्बिनेशन इस फिल्म को एक फैमिली एंटरटेनर बनाता है।

फिल्म 9 जनवरी 2026 को संक्रांति के मौके पर दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और कई हफ्तों तक थिएटर में बनी रही।
क्या है 'द राजा साब' की कहानी?
फिल्म की कहानी राजा साब के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी दादी गंगम्मा की देखभाल करता है। गंगम्मा अल्जाइमर की मरीज हैं और अब भी अपने लापता पति कनकराजू को याद करती रहती हैं। कनकराजू कभी एक तांत्रिक थे और सालों पहले अचानक गायब हो गए थे।
दादी की बातों और बीते किस्सों से परेशान होकर राजा साब सच्चाई जानने की कोशिश करता है। इसी तलाश में वह अपने घर से निकलकर हैदराबाद पहुंचता है। इस सफर में उसकी मुलाकात बेसी नाम की एक नन और भैरवी से होती है, जो आगे चलकर उसकी खोज का हिस्सा बन जाती हैं।
तीनों की यह खोज उन्हें एक पुरानी और डरावनी हवेली तक ले जाती है, जिसका रिश्ता राजा साब के परिवार से जुड़ा होता है। हवेली में अजीब घटनाएं होने लगती हैं और धीरे-धीरे कई छुपे हुए राज सामने आते हैं। इससे राजा साब को अपने अतीत और अपने परिवार के बारे में कई चौंकाने वाली बातें पता चलती हैं। फिल्म में डर और मिस्ट्री के साथ-साथ हल्के-फुल्के मजेदार सीन भी हैं।
फिल्म की स्टारकास्ट
फिल्म में संजय दत्त, बोमन ईरानी, मालविका मोहनन, निधि अग्रवाल, रिद्धि कुमार और जरीना वहाब जैसे कलाकार अहम किरदारों में नजर आए हैं।
OTT पर आएगा एक्सटेंडेड वर्जन
अब दर्शकों की नजर फिल्म की OTT रिलीज पर टिकी हुई है। स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ने कन्फर्म किया है कि डिजिटल रिलीज के लिए फिल्म का एक्सटेंडेड कट तैयार किया गया है, जिसमें कुछ नए और एडिशनल सीन जोड़े गए हैं। आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, 'द राजा साब' का एक्सटेंडेड वर्जन 6 फरवरी से JioHotstar पर स्ट्रीम होगा। यह फिल्म तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में उपलब्ध होगी, ताकि ज्यादा से ज्यादा दर्शक इसे देख सकें।
जो लोग इस फिल्म को सिनेमाघरों में नहीं देख पाए थे या जो घर बैठे आराम से फिल्म देखने का मजा लेना चाहते हैं, उनके लिए यह OTT रिलीज एक शानदार मौका साबित होगी।


Click it and Unblock the Notifications











