'प्रोड्यूसर ने कमरे में बुलाया और..' डेजी शाह हुईं थीं कास्टिंग काउच का शिकार, घिनौनी हरकत के बाद किया था..

Daisy Shah on Casting Couch: सलमान खान की फिल्म जय हो में नजर आने वाली अभिनेत्री डेजी शाह का एक्टिंग करियर कुछ खास नहीं रहा। काफी कम लोग जानते हैं कि वो एक कोरियोग्राफर हैं जो कि गणेश आचार्य की टीम में थीं।

Daisy Shah

सलमान खान ने जय हो में उनको मौका दिया था और इसके बाद वो खबरों में आईं थीं। लेकिन इस वक्त डेजी शाह को लेकर कुछ ऐसा सामने आया है जो कि हैरान करने वाला है। पता चला है कि वो कास्टिंग काउच का शिकार हुईं थीं और एक प्रोड्यूसर ने बंद कमरे में बदसुलूकी की थी।

Also Read
Inshallah: शाहरुख खान को मिल गई संजय लीला भंसाली की इंशाल्लाह? आलिया भट्ट की उम्र को लेकर बुरी तरह ट्रोल
Inshallah: शाहरुख खान को मिल गई संजय लीला भंसाली की इंशाल्लाह? आलिया भट्ट की उम्र को लेकर बुरी तरह ट्रोल

साउथ एक फिल्ममेकर को लेकर डेजी ने ये राज खोला है जो कि ऑडिशन लेने आया था। इस दौरान डेजी अकेली नहीं थीं बल्कि ऑडिशन के लिए करीब 6-7 लड़कियां लाइन में थीं और अपनी अपनी बारी का इंतजार कर रहीं थीं।

गलत तरीके से छुआ, पकड़ने की कोशिश

बकौल डेजी शाह सभी लड़कियों को एक एक करके कमरे में बुलाया जा रहा था। जब उनका नंबर आया तो प्रोड्यूसर ने कुछ ऐसा किया जो कि बेहद असहज करने वाला था। डेजी शाह की मानें तो उसने बहुत ही गलत तरीके से छुआ और हाथ पकड़ने की कोशिश की। ये ऐसा था जिसके बाद वो डर गईं और वहां से निकलने का फैसला किया। हालांकि अभिनेत्री ने वहां किसी तरह का हंगामा नहीं किया लेकिन वहां से निकल गईं और दोबारा उससे मुलाकात कभी नहीं की। डेजी शाह अकेली नहीं है जो कि इस तरह की सिचुएशन में पड़ी हों, कई ऐसी अभिनेत्रियां हैं जो कि अपने अपने किस्से सुना चुकी हैं।

रेस 3 को लेकर ट्रोल

डेजी शाह सलमान खान के साथ फिल्म रेस 3 में नजर आईं थीं। लेकिन किसी को नहीं पता था कि वो अपने एक सीन को लेकर इतनी ट्रोल होंगी। चाकू से अपनी ड्रेस फाड़ने से लेकर एक्शन सीन तक में वो काफी बुरी तरह से ट्रोल हुईं थीं। बता दें कि सोशल मीडिया पर उनकी ये मीम आज तक वायरल होती है। डेजी शाह फिलहाल काफी समय से किसी फिल्म का हिस्सा नहीं बनी हैं।

Read more about: daisy shah
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X