The Night Manager: अनिल कपूर- आदित्य रॉय कपूर स्टारर वेब सीरीज की पहली झलक, पावर पैक्ड एक्शन के साथ

The Night Manager: मलंग के बाद, आदित्य रॉय कपूर और अनिल कपूर फिर से एक और दिलचस्प प्रोजेक्ट के लिए जुड़े हैं। डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर आने वाली इस वेब सीरीज का नाम है 'द नाइट मैनेजर, जिसकी पहली झलक सामने आ चुकी है। आशिकी 2 फेम अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर फर्स्ट लुक पोस्टर के साथ प्रोजेक्ट की घोषणा की है।
इस जासूसी थ्रिलर का प्रीमियर ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी+ हॉटस्टार पर होगा, लेकिन निर्माताओं द्वारा रिलीज की तारीख की घोषणा की जानी बाकी है।
अनिल कपूर ने हाल ही में सेट पर अपने कुछ बीहाइंड द सीन्स (bts) अपने प्रशंसकों के साथ साझा किया था। लिहाजा, फैंस अगले अपडेट का इंतजार कर रहे थे। अब अनिल कपूर ने द नाइट मैनेजर का पहला मोशन पोस्टर रिलीज कर दिया है।
उन्होंने अपने पोस्ट को कैप्शन दिया, "दुनिया के सबसे खतरनाक हथियार डीलर को रोकने के लिए एक ही हथियार है - एक होटल का नाइट मैनेजर।" कोई शक नहीं कि इसकी पहली झलक काफी रोमांचक है। सीरीज का निर्देशन संदीप मोदी ने किया है, जबकि प्रियंका घोष को-डायरेक्टर रही हैं।
कोई शक नहीं कि अनिल कपूर के लिए भी साल 2023 भी काफी शानदार नजर आ रहा है। उनकी फिल्म नाइट मैनेजर इसी साल रिलीज होगी। इसके अलावा वह सिद्धार्थ आनंद की फाइटर में दीपिका पादुकोण और ऋतिक रोशन के साथ नजर आएंगे। उनके पास पाइपलाइन में रणबीर कपूर की एनिमल भी है।
द नाइट मैनेजर की बात करें तो.. 2016 में रिलीज हुआ 'द नाइट मैनेजर' दुनिया भर में एक बड़ा हिट 'स्पाई- थ्रिलर' सीरीज रहा है और इसने 74वें गोल्डन ग्लोब अवार्ड्स में कई पुरस्कार अर्जित किए थे।


Click it and Unblock the Notifications











