Vikram Gokhale Death Rumour- विक्रम गोखले के निधन की खबर निकली अफवाह, ये है सच्चाई!

Recommended Video
Vikram Gokhale Death Rumour- हम दिल दे चुके सनम और भूल भुलैया जैसी फिल्मों से लोगों का दिल जीतने वाले दिग्गज अभिनेता विक्रम गोखले को लेकर इस वक्त चर्चा है। गुरुवार रात को खबर आई कि उनका निधन हो चुका है और हर जगह इस खबर से लोगों में शोक का महौल हो गया। लेकिन अब पता चला है कि विक्रम गोखले दरअसल इस दुनिया को छोड़कर नहीं गए हैं बल्कि कोमा में हैं। उनके परिजनों ने इस बात को पूरी तरह से नकार दिया है कि उनका निधन हो गया है।
परिवार का कहना है कि उनके निधन की खबर पूरी तरह से अफवाह है और अभी भी जीवित है। जैसे ही ये बयान आया उनके फैंस काफी खुश हुए हैं और लगातार सोशल मीडिया पर रिएक्ट कर रहे हैं।
इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक गुरुवार को शाम को उनके परिवारवालों ने बड़ा खुलासा किया था। उनका कहना था, ''वह अभी भी गंभीर है और लाइफ सपोर्ट पर है और अभी तक उनका निधन नहीं हुआ है।
उनके लिए प्रार्थना करते रहो।'' जी हां, उनकी बेटी ने सामने आकर ये खुलासा किया है। बता दें कि जैसे ही उनके निधन की खबर सामने आई लोगों समेत कई सितारों ने भी उनको सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दे डाली थी।
इस लिस्ट में सुपरस्टार अजय देवगन भी शामिल हैं। उन्होने उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना की थी। फिलहाल किसी तरह का अपडेट नहीं आया है लेकिन इतना तय माना जा रहा है कि विक्रम गोखले के फैंस काफी दुखी है और प्रार्थना कर रहे हैं कि वो आँखें खोले और वापस घर आ जाएं।


Click it and Unblock the Notifications











