मिलिए 'दिल धड़कने दो' के नए STAR से..याद आएगी 'हम आपके हैं कौन'!
[बॉलीवुड न्यूज] साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक 'दिल धड़कने दो' को लेकर अब दर्शकों की धड़कन बढ़नी शुरू हो गई है। बता दें, कल यानि कि 15 अप्रैल को फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया जाएगा। लेकिन उससे पहले फिल्म के पोस्टर्स काफी दिलचस्प तरीके से रिवील किए गए।
प्रियंका चोपड़ा, अनिल कपूर, रणवीर सिंह, शेफाली शाह, अनुष्का शर्मा, फरहान अख्तर के पोस्टर रिलीज किए गए और लोगों को काफी पसंद भी आया। लेकिन 'दिल धड़कने दो' का मेहरा परिवार यहीं खत्म नहीं होता। बल्कि अब मिलिए फैमिली के सबसे इंर्पोटेंट सदस्य से.. प्लूटो मेहरा..
जी हां, प्लूटो मेहरा यानि की मेहरा फैमिली का कुत्ता। खबरों की मानें तो फिल्म में इनका किरदार काफी धमाकेदार है। डॉगी मेहरा फिल्म में एक अहम किरदार में नजर आने वाले हैं। कहा जा रहा है कि फिल्म के हर लव-स्टोरी में प्लूटो नजर आने वाला है और तो और फिल्म के क्लाइमैक्स में भी ये धमाका करने वाले हैं।
PICS: 'दिल धड़कने दो' के पोस्टर्स रिलीज..हर तस्वीर कुछ कहती है!
हम्ममम.. यह तो पक्का है कि इस खबर के बाद आपके दिमाग में 'हम आपके हैं कौन' का टफी जरूर दौड़ गया होगा। जिसने सलमान खान और माधुरी दीक्षित (प्रेम और निशा) की प्रेम कहानी को अंजाम तक पहुंचाया था। बहरहाल, अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या जोया अख्तर ने भी सूरज बड़जात्या की तरह प्लूटो को हीरो बनाया है.....
बता दें, जिंदगी न मिलेगी दोबारा कि तरह यह फिल्म भी ट्रेवर से भरपूर लग रहा है। जोया अख्तर के निर्देशन में बन रही यह फिल्म 5 जून को रिलीज होगी।
विशेष नोट- फिल्म जगत की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।


Click it and Unblock the Notifications




