..................... The most cute pic of Salman Khan from Bajrangi Bhaijaan sizzling twitter - Hindi Filmibeat

ट्विटर पर छाए सलमान, कारण सलमान की एक Cute PIC

सलमान खान के फैंस यूं ही उनके दिवाने नहीं हैं, बल्कि सलमान की इस मुस्कुराहट को देखकर कोई भी उनकी अदा का कायल हो जाएगा। कबीर खान के निर्देशन में बन रही फिल्म 'बजरंगी भाईजान' में सलमान और करीना एक बार फिर साथ दिख रहे हैं। इससे पहले भी दोनों कई फिल्मों में साथ आ चुके हैं और दर्शकों को यह जोड़ी काफी पसंद भी है।

आपको बता दें, बजरंगी भाईजान की शूटिंग खत्म हो चुकी है। और अब पोस्ट प्रोडक्शन पर काम किया जा रहा है। लिहाजा इसी बीच कबीर खान की पत्नी मिनी माथुर को सलमान- करीना की एक बेहद क्यूट तस्वीर सामने आई। और उन्होंने बिना किसी देरी के इस तस्वीर को ट्विटर पर शेयर कर दिया। इस तस्वीर में करीना गोलगप्पे का मजा ले रही हैं, जबकि सलमान करीना की तरफ बड़े प्यार से मुस्कुराते हुए देख रहे हैं।

फिर क्या था, सलमान खान की यह तस्वीर देखकर सलमान फैंस खुशी से पागल हो गए। इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया जा रहा है। वहीं फीमेल फैंस भी सलमान को लेकर अपनी दिवानगी को जाहिर कर रही हैं। आपको बता दें, इससे पहले भी सलमान-करीना ने बजरंगी भाईजान के शूटिंग के दौरान ली गई सेल्फी पोस्ट की थी। लेकिन सलमान की इस क्यूट मुस्कुराहट ने सभी को पीछे छोड़ दिया। इस तस्वीर को वीडियो से लिया गया है।

गौरतलब है कि, सलमान और बेबो के बीच ऑन-स्क्रीन कैमिस्ट्री तो लाजवाब है ही, लेकिन ऑफ-स्क्रीन भी दोनों के बीच खूब जमती है। और तस्वीर देखकर आप भी समझ यह बात समझ जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X