'मनी हाइस्ट सीजन 5' के इंतजार में बेसब्र दिखे अनिल कपूर, श्रुति हसन, हार्दिक पांड्या और तमाम सितारे, VIDEO
जल्दी आओ, Lavakara ye, Vekamaka va, ven rápido.. भाषा कोई भी हो, 'मनी हाइस्ट सीजन 5' को लेकर इंतजार सबका एक सा है। एक साल से अधिक समय हो गया है जब हमने इस समूह को साथ देखा था.. और अब समय आ गया है कि हम प्रोफेसर एक बार फिर अपनी सारी युक्तियों को आजमाते हुए टीम को मुश्किलों से बचाते देखें।
नेटफ्लिक्स की विश्व भर में चर्चित सीरिज 'मनी हाइस्ट' का पांचवा सीजन सितंबर में रिलीज होने को तैयार है। भारत में सीरिज की पॉपुलैरिटी को देखते हुए नेटफ्लिक्स इंडिया ने शो का एक प्रोमो रिलीज किया है, जिसमें अनिल कपूर, श्रुति हसन, राणा दग्गुबाती, राधिका आप्टे, विक्रांत मैस्से जैसे सितारे दिखाई दे रहे हैं। इस मनी हाइस्ट एंथम को लोग काफी एन्जॉय कर रहे हैं।

'जल्दी आओ' को bella ciao के तर्ज पर तैयार किया गया है। यह एंथम सभी फैंस की भावनाओं को पूरी तरह से समेटे हुए है। कोई शक नहीं कि शो के किरदारों के लेकर , गाने और डायलॉग्स तक.. हमारे लिए खास हैं। वहीं, अनिल कपूर जिस झक्कास तरीके से इस गाने में दिखते हैं, सीरिज को लेकर हमारी बेसब्री और भी बढ़ चुकी है।


Click it and Unblock the Notifications











