सब हैरान: सरेआम अमिताभ ने रेखा को किया नमस्कार, जया ने लगाया गले
जिसके बाद अमिताभ सबको मुस्कुराते हुए हाथ जोड़कर आगे की ओर चलने लगे और इस चक्कर में अमिताभ बच्चन ने खूबसूरत रेखा को भी सबके सामने मुस्कुराकर नमस्ते किया जिसका जवाब रेखा ने भी मुस्कुराकर ही दिया।
लोग रेखा-अमिताभ की इस सांकेतिक मुलाकात को समझ पाते कि एक और हैरत अंगेज घटना समारोह में हो गयी और वह यह रही कि एक-दूसरे को जानबूझकर अनदेखा करने वाली जया-रेखा, इस अवार्ड समारोह में काफी गर्मजोशी से मिलती हुईं दिखायी पड़ी।
दोनों ने ही पिंक कलर की साड़ी पहनी थीं और एक-दूसरे को दोनों ने गले लगा लिया। बच्चन परिवार का यूं रेखा पर मेहरबान होना किसी को पच नहीं रहा, हर ओर केवल यही चर्चा है कि शायद उम्र के इस पड़ाव पर दोनों ही परिवार मनमुटाव को खत्म करना चाहते हैं।
बॉलीवुड में ऐसे बहुत सारी अधूरी प्रेम कहानियां है जिन्हें उनका मुकाम नहीं मिला लेकिन रेखा की बात और है, अमिताभ और रेखा के बीच में कभी कुछ था भी या बस सब कहानियां है, इस बात की सच्चाई भी कोई नहीं जानता। लेकिन इतना तय है कि दोनों के बीच में जरूर कुछ ऐसा था जिसे दोनों ने दुनिया के चलते तो दूर कर दिया लेकिन खुद से दूर नहीं कर पाये तभी तो दोनों मे फिल्म 'सिलसिला' के बाद एक साथ कभी भी काम नहीं किया।
आपको बता दें कि रेखा और अमिताभ ने एक साथ कई हिट फिल्में दी है जिनमें गंगा की सौगंध, खून-पसीना, नटवरलाल, सुहाग, मुकद्दर का सिंकदर और सिलसिला शामिल है। यश चोपड़ा निर्देशित सिलसिला दोनों की आखिरी फिल्म थी जिसमें दोनों ने साथ काम किया था।
खैर मामला जो भी हो, अंदर ही अंदर कुछ भी पक रहा हो लेकिन स्क्रीन अवार्ड समारोह में रेखा औऱ अमिताभ मुस्कुराते हुए मिले, उनके चाहने वालों के लिए यही बहुत बड़ी बात है।


Click it and Unblock the Notifications
