..................... The Man entered Salman Khan's Galaxy house illegally, after being arrested told the entire plan - Hindi Filmibeat

उम्र 23 साल, नाम जितेंद्र सिंह... इस मंसूबे को अंजाम देने Salman Khan के घर में घुसा था शख्स, हिल जाएगा दिमाग!

salman khan

A Man entered Salman Khan's house illegally- मेगास्टार सलमान खान की सुरक्षा को लेकर आए दिन कई तरह के सवाल मुंबई पुलिस के सामने आकर खड़े हो जाते हैं। कुछ महीनों पहले ही उनके करीबी बाबा सिद्दीकी की हत्या हुई थी और इसके बाद सलमान खान की सुरक्षा काफी बढ़ा दी गई थी।

बता दें कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सलमान खान को जान से मारने की धमकी कई बार दी है। लेकिन ऐसे में फिर से सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया है। पता चला है कि एक व्यक्ति जिसकी उम्र 23 साल बताई जा रही है।

ये शख्स सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट में अवैध रूप से घुस गया था। बता दें कि सलमान खान के घर में जिस दिन ये शख्स घुसा उस दिन पहले एक ड्रामा हुआ था।

शख्स ने तोड़ा फोन

बता दें कि जो शख्स सलमान खान के घर में घुसा था उसका नाम जितेंद्र कुमार सिंह है और ये घटना 20 मई की है। शाम को करीब 7:15 मिनट पर सलमान खान के घर में इस शख्स ने एंट्री मारी थी। इस घटना के ठीक पहले यही शख्स जितेंद्र कुमार सुबह 9:45 गैलेक्सी के पास आया था।

उसको बांद्रा के आसपास एरिया में घूमते देखा गया था। गैलेक्सी के पास आने के बाद वहां खड़े पुलिस अधिकारी ने उसको भगा दिया। इस व्यवहार से ये शख्स नाराज हो गया और अपना मोबाइल तोड़ दिया।

लेकिन इसके बाद उसी अपार्टमेंट में रहने वाले एक व्यक्ति के साथ ये शख्स गैलेक्सी अपार्टमेंट में घुस गया। हालांकि पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर लिया और बांद्रा पुलिस को दे दिया। इस बात को लेकर अधिकारियों ने खुलकर बात की है।

सलमान खान से मिलना चाहता था

पुलिस ने जब पूछताछ की तो जितेंद्र ने बताया कि वो सलमान खान का फैन है और एक बार उनसे मिलना चाहता था। पुलिस ने मिलने नहीं दिया तो वो कार में छिपने की कोशिश कर रहा था। इस खबर के सामने आने के बाद सलमान खान के फैंस ने राहत की सांस ली है। इस वक्त सलमान खान बिग बॉस के अगले सीजन को लेकर चर्चा में हैं।

धमकियों की वजह से सुरक्षा

आज से कुछ साल पहले तक की अगर आप बात करें तो सलमान खान किसी तरह की सुरक्षा में नहीं रहते थे। एक शेरा ही था जो कि हर वक्त सलमान खान के साथ साए की तरह रहता था। लेकिन कुछ समय से सीरियस धमकियों के कारण उनको काफी संभलकर चलना पड़ता है। आपको वो बालकनी तो याद ही होगी जहां पर सलमान खान अपने जन्मदिन और ईद के मौके पर आकर फैंस से मिलते हैं। अब उस बालकनी में भी बुलेटप्रूफ कांच लगा दिया गया है। सलमान खान अब अंदर से ही फैंस को हाथ दिखाकर उनका प्यार लेते हैं। इसका कारण मुंबई पुलिस है जिसकी वजह से सलमान खान को जरूरी कदम उठाने पड़े हैं।

साइकिल से निकलते थे

एक वक्त था जब सलमान खान अपनी साइकिल से ही अकेले शूटिंग के लिए निकल जाते थे। हालांकि अब काफी समय से उनको ऐसा करते नहीं देखा गया है। सलमान खान ने एक बार खुद ही कहा था कि वो इस तरह से रहना काफी पसंद करते हैं। हालांकि अब वो खुलकर नहीं घूम पा रहे हैं बल्कि चारों तरफ उनकी सुरक्षा रहती है।

वर्कफ्रंट

सलमान खान इस वक्त अपने कई प्रोजेक्ट्स को लेकर चर्चा में है। बता दें कि वो द बुल और किक 2 जैसी फिल्मों को लेकर बिजी हैं। इसके अलावा संजय दत्त के साथ उनकी एक फिल्म आने वाली है। फिलहाल सलमान खान को एक जबरदस्त फिल्म की तलाश है जो कि उनको मिल नहीं पा रही है। आखिरी बार वो सिकंदर में नजर आए थे जो कि कुछ खास नहीं चली थी। फैंस इंतजार कर रहे हैं कि वो कब दमदार वापसी करेंगे।

Read more about: salman khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X