..................... आरआरआर में भीम की भूमिका में जूनियर एनटीआर The makers of RRR are all set to release the first look of Jr. NTR as Bheem - Hindi Filmibeat

RRR में भीम के रूप में जूनियर एनटीआर का पहला लुक, धमाकेदार ऐलान, पोस्टर रिलीज

By Filmibeat Desk

कोरोना वायरस के लॅाकडाउन के खत्म होने के बाद एक बार फिर से राजामौली की बहुप्रतिक्षित फिल्म आरआरआ की चर्चा तेजी से हो रही है। बताया जा रहा है कि फिल्म की पूरी टीम काम पर लौट चुकी है। आपको बता दें कि फिल्म का एक लुक पहले रिलीज हुआ है। जो कि राम चरण के किरदार रामा राजू का रहा। जिसे काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिली। लेकिन अब बहुत जल्द जूनियर एनटीआर के किरदार का भी पहला लुक जारी किया जाएगा।

इस साल की शुरुआत में, फिल्म के निर्माताओं ने राम चरण का पहला लुक जारी किया था और अब, वे भीम के रूप में जूनियर एनटीआर का पहला लुक रिलीज़ करने के लिए तैयार हैं।निर्माताओं ने आरआरआर के आधिकारिक हैंडल पर साझा करते हुए लिखा,"#RamarajuForBheem at 11 AM on October 22nd and Bheem Arrives in 2 Days। यानी कि 22 अक्टूबर को भीम का जबरदस्त लुक फैंस के सामने होगा।

RRR

गौरतलब है कि "आरआरआर" एक अखिल भारतीय फिल्म है जिसे डीवीवी दानय्या द्वारा डीवीवी एंटरटेनमेंट्स बैनर के तले बनाया गया है।फिल्म में एनटीआर, राम चरण, अजय देवगन, आलिया भट्ट, ओलिविया मॉरिस और कई अन्य कलाकार भूमिका निभा रहे है। एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी यह फिल्म एक पीरियड ड्रामा है।

जिसमें प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानियों कोमाराम भीम और अल्लूरी सीतारामाराजू के युवा दिनों का एक काल्पनिक वर्णन किया गया है।फिल्म कई अन्य भारतीय भाषाओं के साथ तेलुगु, हिंदी, तमिल, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज़ के लिए तैयार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X